रेल पटरी पर ईयरफोन लगाकर मोबाइल में फ्री-फायर गेम खेल रहे नाबालिग लड़के की गई जान, मालगाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

Minor boy loses his life while playing 'Free Fire' on his mobile with earphones on near railway tracks; one killed and another critically injured after being struck by a goods train.

रेल पटरी पर ईयरफोन लगाकर मोबाइल में फ्री-फायर गेम खेल रहे नाबालिग लड़के की गई जान, मालगाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

सक्ती : छत्तीसगढ़ सक्ती जिले के ग्राम सकरेलीभाठा में रात 8 बजे रेल पटरी पर बैठकर मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने में मशगूल किशोरों को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ जिंदगी हमेशा के लिए थम जाएगी। बाराद्वार की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 14 साल के टिकेश साहू की मौके पर मौत हो गई. उसका साथी नवीन खांडे उम्र 14 साल घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक सकरेलीभाठा निवासी टिकेश साहू उम्र 14 साल और नवीन खांडे उम्र 14 साल मंगलवार रात, रेल पटरी पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे थे. दोनों गेम खेलने में इतने मशगुल थे कि उन्हें पटरियों पर बाराद्वार की तरफ से आ रही मालगाड़ी की तेज आवाज तक सुनाई नहीं दी. जब तक वे संभल पाते. मालगाड़ी के चपेट में आ गए. टक्कर में टिकेश की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे में नवीन खांडे के सिर, कंधे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. घायल किशोर को फौरन बाराद्वार अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चांपा रेफर कर दिया है..
मौके से कुछ ही दूरी पर गणेश पंडाल बनाया गया है. मोहल्ले के करीब आधा दर्जन किशोरों की यह रोजाना की आदत थी कि रेल पटरी पर बैठकर मोबाइल में गेम खेलते थे. हादसे से कुछ समय पहले भी चार दोस्त इसी पटरी के पास बैठकर गेम खेल रहे थे. गनीमत यह रही कि घटना से करीब 15 मिनट पहले दो दोस्त उठकर गणेश पंडाल में प्रसाद लेने चले गए. अगर वे दोनों समय रहते वहां से नहीं हटते और चारों किशोर पटरी पर ही मौजूद रहते. तो यह हादसा और भी ज्यादा भयानक हो सकता था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?