सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ धाम में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद

Banks of the Kharun River illuminated by 125,000 ‘Lamps of Blessing’; ‘Diya of Blessing’ event held at Bhuteshwarnath Dham in Gariaband; MP Brijmohan Agrawal in attendance.

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ धाम में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद

गरियाबंद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 साल पूरे होने के अवसर पर राज्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया.
इस अवसर पर मंदिर परिसर में 25 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया. हजारों दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और वातावरण सेवा, आभार एवं जनभागीदारी के संदेश से आलोकित हुआ. कार्यक्रम में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके साथ छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसएसपी वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, डीएफओ मयंक पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी तादाद में नागरिक मौजूद रहे.
आशीर्वाद का दीया’ ने दिया सेवा और संकल्प का संदेश –
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से प्रदेशभर में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया गया. पूरे छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जाने का कार्यक्रम रखा गया था.
भूतेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, समर्पण, आभार और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का संदेश दिया गया.
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा—सेवा के 25 वर्ष जनसेवा को समर्पित –
विशिष्ट अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं. जिसमें उन्होंने अपना अधिकांश समय जनसेवा को समर्पित किया है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जा रहा है और छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दीप प्रज्ज्वलन जैसे आयोजनों से स्थानीय स्तर पर दीप निर्माण एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है तथा ग्रामीणों को आजीविका के अवसर मिलते हैं.
अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लिया गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं शतायु जीवन की कामना की. सांसद ने गरियाबंद जिले की प्राकृतिक समृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि जिला अपनी वन संपदा और प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है. उन्होंने जिले में उपलब्ध खनिज संपदा का उल्लेख करते हुए हीरा एवं एलेक्जेंड्राइट जैसे खनिजों की उपलब्धता की भी बात कही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर का महादेव घाट सवा लाख दीपों की ज्योति से जगमगा उठा। खारुन नदी के पावन तट पर आयोजित विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए और प्रदेशवासियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की. सवा लाख दीपों की एक साथ प्रज्वलित ज्योति से महादेव घाट का पूरा परिसर आलोकित हो उठा. श्रद्धा, आस्था और जनभागीदारी के इस अनुपम संगम के बीच खारुन मैया की भव्य महाआरती की गई.
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किया है. उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, जनकल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में अनेक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं.
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज खारुन मैया के पावन तट पर प्रज्वलित सवा लाख दीप प्रधानमंत्री मोदी के प्रति छत्तीसगढ़वासियों के स्नेह, आत्मीयता और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति हैं. उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की.
विराट दीपोत्सव के दौरान साध्वी प्रज्ञा भारती एवं आचार्यों द्वारा विधि-विधान के साथ खारुन मैया की महाआरती की गई. मुख्यमंत्री साय ने भी महाआरती में सहभागिता की. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित साध्वी प्रज्ञा भारती द्वारा रचित एवं स्वरबद्ध गीत का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?