मधुमक्खियों के जानलेवा हमले से बचने भागा युवक, खेत के पानी में डूबा मिला बेटी के घर मदद करने आए किसान का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
A farmer who had come to help at his daughter's home drowned in a field's water after fleeing a deadly swarm of bees; his family is inconsolable.
खैरागढ़ : ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम घोंघेडबरी में रविवार को दर्दनाक हादसे में ग्राम भनपुरी, राजनांदगांव निवासी माखन वर्मा की मौत हो गई. वे बेटी बोधंतिन वर्मा के घर खेती काम में मदद करने आए थे. सुबह करीब 11 बजे माखन, उनकी बेटी और नातिन धान के खेत में खाद का छिड़काव कर रहे थे.
इसी दौरान पास के खेत में नीम के पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक मधुमक्खियां निकलकर तीनों पर हमला करने लगीं. जान बचाने के लिए तीनों अलग-अलग दिशा में भागे. बोधंतिन और उनकी बेटी घायल हालात में गांव पहुंचीं. लेकिन माखन साथ नहीं थे. ग्रामीणों को जानकारी देने के बाद सरपंच सहित ग्रामीण खेत पहुंचे. तलाश के दौरान माखन धान की फसल के बीच पानी में डूबे मिले. उनकी मौत हो चुकी थी.
पुलिस ने खबर मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत मधुमक्खियों के डंक से हुई या डूबने या किसी दूसरी वजह से इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा. घटना से गांव में मातम पसरा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



