जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई की टंगिया से मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, परिवार में मातम, आरोपी गिरफ्तार
Elder brother killed with tangia due to land dispute, sensation spread in the area, mourning in the family, accused arrested
दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. यहां सुभाष नगर में एक छोटे भाई ने संपत्ति विवाद के चलते अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था. लेकिन पुलिस ने उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक रोज की तरह नंदनी रोड सुभाष नगर निवासी राजवीर सिंह उम्र 45 साल और महेंद्र सिंह उम्र 53 साल दोनों लंबे समय से पारिवारिक विवाद में उलझे हुए थे. बताया जा रहा है कि जमीन-जायदाद और घरेलू मामलों को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी,
सोमवार देर शाम दोनों के बीच वाद विवाद हुआ. वाद-विवाद होते हुए दोनों के बीच में गाली-गलौज हुई. जिसके बाद हाथापाई तक बात पहुंच गई. इसी बीच राजवीर सिंह ने पास रखा हुआ टंगिया उठाकर महेंद्र सिंह के सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. वहीं महेंद्र सिंह ने भी चाकू निकालकर राजवीर सिंह पर वार करने की कोशिश की. लेकिन इससे पहले ही महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. खून से लथपथ महेंद्र जमीन पर पड़ा था और आरोपी राजवीर घटनास्थल से फरार हो चुका था. पड़ोसियों ने फौरन इसकी खबर छावनी थाना पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया.
वारदात को अंजाम देने के बाद मौका पाकर आरोपी राजवीर सिंह फरार हो गया था. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लियाऔर आरोपी राजवीर सिंह की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया.
घटना की खबर मिलते ही छावनी थाना पुलिस सक्रिय हो गई और देर रात आरोपी राजवीर सिंह को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आज उसे अदालत में पेश किया गया. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल टांगी को भी बरामद कर लिया गया है.
दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था और पहले भी कई बार घरेलू झगड़े की शिकायतें सामने आई थीं. इस घटना के बाद सुभाष नगर इलाके में भय और सन्नाटा फैल गया. पड़ोसी और स्थानीय लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं कि आपसी विवाद इस हद तक बढ़ सकता है कि एक भाई, दूसरे भाई की जान ले ले. कुछ लोगों ने बताया कि राजवीर सिंह काफी गुस्सैल स्वभाव का था और अक्सर झगड़े करता रहता था.
इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती कटुता और मानसिक तनाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू विवादों को समय रहते सुलझाना बहुत जरुरी है. वरना ऐसे तनावपूर्ण माहौल में हिंसा की आशंका बनी रहती है. यह वारदात न सिर्फ एक परिवार के लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है कि रिश्तों की कड़वाहट को समय रहते कैसे सुलझाया जाए. वरना इसका नतीजा खून-खराबे में हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



