करवाचौथ की रात बहन के घर पूजा करने पहुंची महिला, प्रेमी के साथ मिलकर की चोरी, ब्वायफ्रेंड समेत दोनों गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल
A woman went to her sister's house to perform puja on Karva Chauth, committed theft with her boyfriend, and both were arrested and sent to jail.
खैरागढ़/ठेलकाडीह : करवाचौथ की रात रिश्ते की बहन के घर पूजा करने पहुंची महिला ने उसी रात चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला. ठेलकाडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और उसके प्रेमी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया
मिली जानकारी के मुलाक़ात ग्राम भरदाखुर्द निवासी माही जंघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अक्टूबर की रात उसने अपनी रिश्तेदार सुरेखा वर्मा के साथ करवाचौथ की पूजा की थी. रात में सुरेखा ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर जेवर, नकदी ₹3000 और रेडमी मोबाइल चोरी कर ली.
पुलिस ने मुखबिर की खबर पर आरोपी सुरेखा वर्मा पति इलेन्द्र वर्मा उम्र 26 साल, निवासी भरदाखुर्द और उसके प्रेमी कमल नारायण वर्मा पिता स्व खोरबहरा वर्मा उम्र 35 साल, निवासी पचपेडी थाना सोमनी को खैरागढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों से चांदी के जेवर, ₹1000 नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल CG0 8E 7716 बरामद हुई. दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrlb?mode=ac_t



