शादी के 3 महीने बाद चरित्र शंका में पति ने पत्नी का गला रेतकर ले ली जान, घर वालों से बोला-मीनाक्षी को हसिया से मार डाला, इलाके में फैली सनसनी

After 3 months of marriage, the husband killed his wife by slitting her throat due to suspicion of her character, told the family that he killed Meenakshi with a sickle, sensation spread in the area

शादी के  3 महीने बाद चरित्र शंका में पति ने पत्नी का गला रेतकर ले ली जान, घर वालों से बोला-मीनाक्षी को हसिया से मार डाला, इलाके में फैली सनसनी

धमतरी/नगरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नगरी थाना क्षेत्र के कोटपारा, वार्ड क्रमांक 15 में एक युवक ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की हंसिया से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. वारदात की जानकारी मिलते ही नगरी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह नगरी थाना क्षेत्र के कोटपारा मोहल्ले में आरोपी पति ने अपनी पत्नी उम्र 22 साल पर धारदार हंसिये से हमला कर दिया. हंसिए से महिला का गला काट दिया गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शक था और इसी शक की वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. सोमवार को यह झगड़ा हिंसक हो गया और गुस्से में आकर आरोपी ने खौफनाक कदम उठा लिया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक और मृतिका की शादी सिर्फ तीन महीने पहले हुई थी. शादी के शुरुआती दिनों से ही दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें थीं. परिजनों और मोहल्ले वालों के मुताबिक आरोपी पति काफी संदेहप्रिय स्वभाव का था और अक्सर अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर आरोप लगाया करता था.
वारदात की खबर मिलते ही नगरी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है.
धमतरी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह मामला घरेलू हिंसा और मानसिक असंतुलन का प्रतीक है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया है कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था. जिससे आक्रोशित होकर उसने हत्या की. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. इस जघन्य हत्याकांड से पूरे कोटपारा मोहल्ले में शोक और स्तब्धता का माहौल है. लोग इस बात से हैरान हैं कि शादी के इतने कम समय में रिश्तों में इतनी कड़वाहट आ सकती है कि पति अपनी पत्नी की जान ले ले.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB