रिसॉर्ट के मालिक ने किया युवती से रेप, दोस्तों ने जबरन पिलाई शराब, बाथरूम में मिली लाश, शरीर पर खरोंच के निशान, संचालक प्रेमी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Resort owner rapes young woman; friends force-feed her alcohol; body found in bathroom with scratch marks; three accused, including the operator (who was her boyfriend), arrested.

रिसॉर्ट के मालिक ने किया युवती से रेप, दोस्तों ने जबरन पिलाई शराब, बाथरूम में मिली लाश, शरीर पर खरोंच के निशान, संचालक प्रेमी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनगट्टा स्थित विशलिंगवुड्स रिसॉट में भिलाई निवासी युवती की मौत के मामले में शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में जबरन शराब पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही घटना में शामिल व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट को सील कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला 18 जून 2026 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री से खबर मिलने के बाद सामने आया, जिसके बाद थाना सोमनी में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई. मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया. थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक दिलीप पटेल और साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सबूत, वैज्ञानिक जांच और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की.
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक राय होकर युवती को बहला-फुसलाकर रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में जबरन शराब पिलाई और उसकी हालत का फायदा उठाया. इसके बाद मुख्य आरोपी ने व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट मनगटा में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए. घटना के दौरान युवती को चोटें भी आईं. जिससे मामला और गंभीर हो गया.
पुलिस ने इस मामले में धारा 64, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु उम्र 26 साल निवासी बुचीभरदा थाना बसंतपुर, छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख उम्र 25 साल निवासी टेड़ेसरा गुड़ीपारा थाना सोमनी और घनश्याम बेलचंदन उम्र 25 साल निवासी निकुम बाजारपारा थाना अण्डा जिला दुर्ग शामिल हैं.
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए रिसोर्ट को भी सील कर दिया है और अन्य रिसोर्ट संचालकों को सख्त संदेश दिया है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
आरोपी
आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु उम्र 26 साल निवासी बुचीभरदा थाना बसंतपुर
छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख उम्र 25 साल निवासी टेड़ेसरा गुड़ीपारा थाना सोमनी
घनश्याम बेलचंदन उम्र 25 साल निवासी निकुम बाजारपारा थाना अण्डा जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t