शराब के नशे में तीन दोस्‍तों ने मोबाइल खरीदने गए युवक के सिर पर पत्थर पटककर ले ली जान, भागते वक्‍त आरोपी नाले में गिरकर घायल

Three friends under the influence of alcohol committed suicide by pelting a stone on the head of a young man who had gone to buy a mobile phone While running away the accused fell into the drain and got injured

शराब के नशे में तीन दोस्‍तों ने मोबाइल खरीदने गए युवक के सिर पर पत्थर पटककर ले ली जान, भागते वक्‍त आरोपी नाले में गिरकर घायल

दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया में इंजीनियरिंग पार्क के पीछे खाली मैदान में रविवार की रात युवक का अधमरा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक के सिर को भारी पत्थर से कुचला गया था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान ग्राम नारधा के रहने वाले नरेंद्र गायकवाड के रुप में हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र अपने दोस्त आयुष और नितेश के साथ जामुल से मोबाइल खरीदने के लिए भिलाई-3 आया हुआ था. जहां उसे जितेंद्र वर्मा नामक बदमाश मिला. उसके साथ दो अन्य लड़के भी थे. जितेंद्र वर्मा ने नरेंद्र को अच्छा मोबाइल दिलाने और शराब पिलाने की बात कहते हुए अपने साथ ले गया और बीईसी कम्पनी के पीछे खाली मैदान में मौका पाकर जितेंद्र वर्मा और उसके दो अन्य साथियों आयुष निकेश और नरेंद्र के साथ गाली गलौज शुरु कर दी. जिसके बाद आयुश और नितेश मौके से फरार हो गए. इधर मामला बढ़ने लगा तो तीन युवक मिलकर नरेंद्र के साथ हाथापाई करने लगे. इसी बीच जितेंद्र वर्मा ने नरेंद्र के सर पर पत्थर से वार किया. जिससे नरेंद्र बेसुध होकर गिर गया और जितेंद्र वर्मा भी वहां से भागने लगा.
इसी बीच दलदल में उसका पैर फंस गया और वह भी वहीं गिर पड़ा. सभी आरोपी शराब के नशे में थे. इसलिए जितेंद्र वहां से भाग नहीं सका. तो वही नरेंद्र गायकवाड डायल को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल हत्यारे जितेंद्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है. तो वही जितेंद्र के साथ अन्य दो साथियों की भी तलाश की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb