सुपेला में फटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर धारदार चाकू और कटर से हमला, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Dispute over bursting of firecrackers in Supela youth attacked with sharp knife and cutter 3 accused including a minor arrested

सुपेला में फटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर धारदार चाकू और कटर से हमला, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के सुपेला क्षेत्र में सोमवार को तीन आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति और उसके दोस्त पर चाकू और कटर से हमला किए जाने का मामला सामने आया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे हमले में उपयोग किए गए धारदार चाकू, कटर और डंडा बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक वैशाली नगर निवासी प्रार्थी लवकेश ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह 4 नवंबर 2024 की रात करीब 9 बजे अपने दोस्त गोकुल ढीमर के साथ इंदिरा नगर सुपेला में बातचीत कर रहा था. इसी दौरान कुछ समय पहले दीपावली पर फटाखा फोड़ने को लेकर हुए एक विवाद के चलते आरोपी धरमा राव, शेखर यादव और अरमान वासनिक ने मिलकर गोकुल पर चाकू और डंडे से हमला किया. जब प्रार्थी ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसे भी शारीरिक रुप से नुकसान पहुंचाया.
इस घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही सुपेला पुलिस ने कार्रवाई शुरु की. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने आरोपी धरमा राव और शेखर यादव से पूछताछ की. उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए वारदात में इस्तेमाल चाकू और डंडा पुलिस को सौंपा. इस मामले में एक नाबालिग बालक भी शामिल था. जिसके खिलाफ भी उचित कानूनी कार्यवाही की गई. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है.
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक दीपक सिंह चैहान, सउनि राजेश सिंह, दिनेश सिंह, प्र.आर. मनीष अग्निहोत्री, रामनारायण यदु, सूर्य प्रताप सिंह, सुरेंद्र गिरी, राजू राणा और दुर्गेश सिंह की अहम भूमिका रही. 
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
धरमा राव उम्र 20 साल, निवासी इंदिरा नगर सुपेला
शेखर यादव उम्र 18 साल, निवासी इंदिरा नगर सुपेला
नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb