एक तरफा प्यार में प्रेमिका के पति अफसार को मारने होम थिएटर में बम लगाकर भेजा तोहफा, मास्टरमाइंड विनय वर्मा समेत 7 गिरफ्तार
In one sided love, a bomb was planted in the home theatre and a gift was sent to kill Afsar, the mastermind Vinay Verma and 7 others arrested
खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ में एक तरफा प्यार और आशिकी के सनकपन के चलते खैरागढ़ जिले के गंड़ई थाना क्षेत्र में एक युवक ने बम बनाकर युवक के घर भेज दिया. पुलिस ने सनसनीखेज़ मामले का भंडाफोड़ किया है. दरअसल एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के पति को मारने की नीयत से होम थिएटर स्पीकर के भीतर दो किलो बारूद छिपाकर पार्सल बम तैयार किया और उसे गिफ्ट कर दिया. किस्मत ने साथ दिया वरना पूरा इलाका एक बड़े धमाके से हिल जाता.
मिली जानकारी के मुताबिक गंडई निवासी अफसार खान के पास एक पार्सल पहुंचा. बाहर से वह बिल्कुल नया होम थिएटर लग रहा था. लेकिन उसे उठाते ही अफसार को शक हुआ. स्पीकर असामान्य रुप से भारी था और पावर पीन टूटा हुआ दिख रहा था. पेशे से इलेक्ट्रिशियन अफसार की नजर फौरन खतरे पर गई. उसने सावधानी से पार्सल खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. स्पीकर के भीतर से जिलेटिन की छड़ें और तारों से जुड़ा डिटोनेटर निकला. उसने फौरन पुलिस को खबर दी.
खबर मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया. जांच में पता चला कि स्पीकर के अंदर छिपाया गया विस्फोटक इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि जैसे ही उसे बिजली के स्रोत से जोड़ा जाता करंट सीधे डिटोनेटर तक पहुँचकर जोरदार धमाका कर देता. विस्फोट की स्थिति में स्पीकर का आवरण ही घातक छर्रों में बदल जाता. यह पूरा आईडिया किसी फिल्मी सीन जैसा था. लेकिन हकीकत कहीं ज्यादा खतरनाक.
पुलिस जांच में पता चला कि स्पीकर को बिजली से जोड़ते ही करंट डेटोनेटर तक पहुंचता और विस्फोट कर देता. जांच में यह भी पता चला कि दंपती ने यह पार्सल ऑर्डर ही नहीं किया था. पुलिस ने शक के आधार पर विनय वर्मा को हिरासत में लिया. इस दौरान पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की. आरोपी ने जुर्म कबूल किया और आरोपी ने बताया कि वारदात में परमेश्वर वर्मा (25), गोपाल वर्मा (22), घासीराम वर्मा (46), दिलीप धिमर (38), गोपाल खेलवार, खिलेश (19) समेत 7 लोग शामिल हैं. मास्टरमाइंड के बताए मुताबिक पुलिस ने एक के बाद एक सभी को गिरफ्तार कर थाने लाई.
इस मामले के मास्टरमाइंड विनय वर्मा ने बताया कि IED तैयार करने के लिए फाइनेंसर, डिलीवरी में मददगार, सप्लायर और यहां तक कि फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो बनाने वालों को शामिल किया. परमेश्वर वर्मा ने जिलेटिन खरीदने के लिए 6,000 रुपए नकद दिया. विनय वर्मा ने IED तैयार किया और पार्सल पहुंचाया. गोपाल वर्मा ने डिलीवरी में मदद की. खिलेश वर्मा ने इंडिया पोस्ट का फर्जी लोगो और पता बनाया. जबकि घासीराम वर्मा ने सप्लायर गोपाल सतनामी और दिलीप धीमर से जिलेटिन पहुंचाया. पूछताछ के बाद जब सप्लायरों के ठिकानों पर छापेमारी की तो 60 जिलेटिन की छड़ें और 2 डेटोनेटर और बरामद किए गए. जिलेटिन दुर्ग की पत्थर खदानों से अवैध तरीके से लाया गया था.
पुलिस की पड़ताल ने इस मामले के पीछे की गुत्थी खोली. मास्टरमाइंड विनय वर्मा ने इंटरनेट से ट्यूटोरियल देखकर आईईडी तैयार किया था. उसका मकसद अपनी प्रेमिका के पति अफसार खान की हत्या करना था. लेकिन इस साजिश का एक और बड़ा पहलू सामने आया. विनय अकेला नहीं था. उसके साथ कई लोग शामिल थे जिन्होंने कई तरह से उसकी मदद की.
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस बम में इस्तेमाल जिलेटिन दुर्ग जिले की पत्थर खदानों से अवैध तरीके से लाया गया था. पुलिस ने इस केस में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें आईईडी तैयार करने वाला,फाइनेंसर,डिलीवरी में मददगार,सप्लायर और यहां तक कि फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो बनाने वाला भी शामिल है. आरोपियों के ठिकानों से 60 जिलेटिन स्टिक और दो डिटोनेटर बरामद हुए.
पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा ने इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी बताया. उनके मुताबिक यह सिर्फ एक नियोजित हत्या की साजिश को नाकाम करने भर की बात नहीं है. बल्कि अवैध विस्फोटक आपूर्ति के एक पूरे नेटवर्क को उजागर करने वाली घटना है. सभी आरोपियों पर हत्या की साजिश, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. विनय वर्मा, पिता गुपेन्द्र वर्मा उम्र 20 साल निवासी कुसमी, थाना खैरागढ़, जिला KCG
2. परमेंश्वर वर्मा, पिता जीवन वर्मा, उम्र 25 साल निवासी चीचा, थाना लिटिया, जिला दुर्ग
3. गोपाल वर्मा, पिता महा सिंग वर्मा, उम्र 22 साल निवासी कुसमी, थाना खैरागढ़, जिला KCG
4. घासीराम वर्मा, पिता लक्ष्मणलाल वर्मा, उम्र 46 साल निवासी केसला, थाना खैरागढ़, जिला KCG
5. दिलीप धिमर पिता सुदामा धिमर उम्र 38 साल निवासी मात्रा, थाना नंदिनी नगर अहिवारा, जिला दुर्ग
6. गोपाल खेलवार उर्फ गोपाल खेलवार पिता संतोष खेलवार निवासी पथरिया, थाना नंदिनी नगर अहिवारा, जिला दुर्ग
7. खिलेश पिता प्रहलाद वर्मा उम्र 19 साल निवासी बाज़ार अतरिया, थाना खैरागढ़, जिला KCG
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



