नगर निगम मुख्यालय के पीछे मिला युवक का शव, हमाल की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, हत्या या कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस

The body of a young man was found behind the Municipal Corporation headquarters, sensation spread in the area after the body of a porter was found, murder or something else?, police is investigating

नगर निगम मुख्यालय के पीछे मिला युवक का शव, हमाल की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, हत्या या कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : भिलाई नगर निगम मुख्यालय के पीछे और सुपेला सब्जी मंडी से लगे एरिया में एक 32 साल के युवक की लाश मिली है. खबर मिलते ही सुपेला पुलिस और फरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह सुपेला पुलिस को खबर मिली कि भिलाई नगर निगम मुख्यालय भवन के पीछे सुनसान एरिया में एक युवक की लाश पड़ी है. पुलिस मौके पर पहुंची. युवक की जब सिनाख्त करवाई गई तो लोगों ने बताया कि उस युवक को सुपेला सब्जी मंडी में देखा गया है.
सुपेला सब्जी मंडी के व्यापारियों से जब पहचान कराई गई तो उन्होंने उसकी पहचान महेन्द्र पाटिल निवासी राम नगर भिलाई के रुप में हुई. व्यापारियों ने बताया कि महेंद्र सुपेला सब्जी मंडी में ही हमाली का काम करता था. वो तीन भाइयों में तीसरे नंबर का भाई था. व्यापारियों ने बताया कि वो काफी नशा करता था. शायद इसी के चलते उसकी मौत हुई होगी. पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB