तेज रफ्तार केमिकल टैंकर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, दोस्त गंभीर रुप से घायल, ड्राइवर गिरफ्तार

A high speed chemical tanker hit a bike rider, the young man died on the spot, friend seriously injured, driver arrested

तेज रफ्तार केमिकल टैंकर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, दोस्त गंभीर रुप से घायल, ड्राइवर गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं. इसी बीच भिलाई में एक केमिकल से भरे टैंकर ने बाइक सवार को कुचला दिया. जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल है.
मिली जानकारी के मुताबिक गौतम नगर खुर्सीपार निवासी मृतक  जितेंद्र कुमार साहू सुबह अपने दोस्त के साथ बाइक से दोपहर करीब 12.30 बजे खुर्सीपार से छावनी की तरफ जा रहे थे. तभी शंकर नगर के पास केमिकल से भरे टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं जितेंद्र का दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के बाद ग्रामीणों को पुलिस को खबर दी और आरोपी टैंकर चालक को पकड़ लिया.
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सरकारी अस्‍पताल भेज दिया. साथ ही आनन फानन में घायल को पास के ही अस्‍पताल में दाखिल करवाया गया. आरोपी टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t