पुलिस को चकमा देकर रायपुर एम्स से फरार हुआ मर्डर और हत्या के प्रयास का विचाराधीन बंदी, सीसीटीवी की मदद से आरोपी ट्रेन से गिरफ्तार

An undertrial prisoner accused of murder and attempt to murder escaped from Raipur AIIMS by dodging the police, the accused was arrested from the train with the help of CCTV

पुलिस को चकमा देकर रायपुर एम्स से फरार हुआ मर्डर और हत्या के प्रयास का विचाराधीन बंदी, सीसीटीवी की मदद से आरोपी ट्रेन से गिरफ्तार

रायपुर : हत्या के मामले में सेंट्रल जेल रायपुर में बंद विचाराधीन कैदी करण पोर्ते शनिवार को पुलिस को चकमा देकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर से फरार हो गया था. फरारी की खबर मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाया और आखिरकार उसे एक ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना मंदिर हसोद जिला रायपुर के अपराध क्रमांक 98/2021 धारा 307, 302 भादवि. के विचाराधीन बंदी करण पोर्ते पिता कार्तिक पोर्ते उम्र 22 साल निवासी सेरीखड़ी गोंड पारा थाना मंदिर हसौद केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद था. इसी दौरान विचाराधीन बंदी करन पोर्ते का स्वास्थ्य खराब होने से उसे जेलकर्मियों द्वारा विचाराधीन बंदी को इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल रायपुर में 6 सितम्बर 2025 को भर्ती कराया गया था.
इलाज के दौरान विचाराधीन बंदी मौका पाकर एम्स हॉस्पिटल रायपुर से फरार हो गया. केन्द्रीय जेल रायपुर के जेलकर्मी की रिपोर्ट पर आरोपी विचाराधीन बंदी करन पोर्ते के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 299/2025 धारा 262 बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फरार आरोपी विचाराधीन बंदी करन पोर्ते के बारे में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से लगातार पतासाजी की जा रहीं थी. इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी विचाराधीन बंदी के ट्रेन के जरिए फरार होने की खबर मिली. CCTV फुटेज में आरोपी को ट्रेन नम्बर 07051 चेरापल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस के सामने वाले एसएलआर कोच में चढ़ते हुए देखा गया. जो दुर्ग की तरफ रवाना हो रही थी.
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा जी.आर.पी पुलिस एवं आर.पी.एफ. से समन्वय स्थापित कर आरोपी विचाराधीन बंदी के बारे में जानकारी साझा किया गया. इसी दौरान टीम के सदस्यों और जी.आर.पी पुलिस दुर्ग की मदद से आरोपी विचाराधीन बंदी करन पोर्ते को दुर्ग स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेन गीतांजलि एक्सप्रेस की सामान्य बोगी से 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया.
इस कामयाब कार्रवाई में निम्न अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा, एन.पी. पांडे, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ पोस्ट गोंदिया,प्रधान आरक्षक एम.के. चौबे, प्रधान आरक्षक सुभाष तोंबरे, निरीक्षक समीर खलको (सीआईबी), उप निरीक्षक के.के. दुबे,सहायक उप निरीक्षक के.के. निकोडे (मंडल टास्क टीम),आरक्षक वी.के. कुशवाहा रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित, संगठित और प्रभावी कार्रवाई ने न सिर्फ एक खतरनाक अपराधी को पकड़ने में कामयाबी दिलाई. बल्कि रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता और जिम्मेदारी का भी सबूत दिया.
गिरफ्तार आरोपी
करण पोर्ते पिता कार्तिक पोर्ते उम्र 22 साल निवासी सेरीखड़ी गोंड पारा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t