नाबालिग भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की वारदात, सोने का बिस्किट पिता की दुकान में गिरवी रख बेचा, दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

Minor nephew committed the crime with his friend, sold gold biscuits by keeping them mortgaged in father's shop, three arrested including two minors

नाबालिग भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की वारदात, सोने का बिस्किट पिता की दुकान में गिरवी रख बेचा, दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई तीन की शिक्षक नगर कॉलोनी में लाखों की चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं. बल्कि घर मालिक का नाबालिग भतीजा था. जिसने अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए. इसके बाद इन जेवरों में से सोने का एक बिस्किट नाबालिग दोस्त ने अपने पिता की दुकान में गिरवी रख दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक नूतन चौक शिक्षक कॉलोनी भिलाई-3 निवासी राधिका हरदेल उम्र 41साल पति विजय हरदेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर से करीब 8 लाख रुपए को सोने-चांदी के गहने पार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया.
राधिका ने बताया कि 14 अप्रैल 2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिया. जिसकी कीमत करीब 7 लाख 85 हजार रुपए होगी. मामला बड़ा होने पर दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने छावनी सीएसपी हरीश पाटिल के नेतृत्व में एक टीम गठित की. इस टीम ने छानबीन शुरु की .
पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि उन्होंने राधिका के देवर के लड़के और उसके नाबालिग दोस्त पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई और जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की घटना को करना कबूल किया. उन्होंने बताया कि उन लोगों ने आलमारी के अंदर से सोने चांदी के जेवरात निकाले और उसके बाद जेवर को भतीजे ने अपने पास रखा और सोने के बिस्किट को अपने नाबालिग साथी को दिया. उसे ले जाकर उसने अपने पिता की सोने चांदी की दुकान में 1 लाख 30 हजार में गिरवी रख दिया.
पुलिस नाबालिग बेटे से चोरी का मामल खरीदने वाले पिता संतोष दुलानी को गिरफ्तार किया है. संतोष ने बताया कि उनकी सोने चांदी की दुकान है. उसके पास बेटा सोने के बिस्किट लेकर आया था. वो करीब 15 ग्राम का था. उसने उसे 1,40,000 रुपए में गिरवी रखा और बेटे को 1,30,000 रुपए दिए थे.
जांच के दौरान पुलिस ने चोरी गए सभी गहने बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने कुल 740.33 ग्राम सोने के जेवर, 326.986 ग्राम चांदी और अन्य कीमती सामान ज़ब्त किया है. आरोपी संतोष दुलानी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड, दुर्ग में पेश किया गया.
आरोपी पिता
संतोष दुलानी उम्र 43 साल निवासी कोहका
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB