थाने से 200 मीटर दूर नाले में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, आरोपी को पकड़ने CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

The body of a newborn baby was found in a drain 200 meters from the police station, causing a stir. Police are investigating and scanning CCTV footage to catch the accused.

थाने से 200 मीटर दूर नाले में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, आरोपी को पकड़ने CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

दुर्ग : भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में बुधवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई. जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. थाने से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर नाले से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ. स्थानीय लोगों ने जब नाले में शव को बहते देखा तो फौरन इसकी खबर सुपेला पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु की.
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह शव एक अर्ध विकसित भ्रूण जैसा प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि या तो किसी ने जानबूझकर इस नवजात को नाले में फेंका है या पानी के बहाव से यह किसी अन्य स्थान से यहां आ पहुंचा है. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. ताकि आरोपी या घटना से जुड़ी कोई सुराग मिल सके.
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि नवजात की मौत कैसे हुई. क्या यह जन्म के बाद हुई हत्या का मामला है या गर्भपात के बाद भ्रूण को फेंका गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद मामला साफ होगा. उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t