मारपीट में बीच बचाव करने आए युवक की चाकू घोपकर हत्या, भड़के ग्रामीण, आरोपियों के वाहन को आग के हवाले कर किया थाने का घेराव
A young man who came to intervene in a fight was stabbed to death, villagers got angry, set the accused's vehicle on fire and gheraoed the police station
राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के नवागांव में चाकूबाजी के चलते एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है. जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं किये जाने से नाराज वार्ड के लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया। वहीं आरोपियों के वाहन को आग के हवाले कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह पुरानी रंजिश के मामले में शहर के मोतीपुर नवागांव क्षेत्र में करीब आधा दर्जन लोग अजय राजपूत के घर आए और विवाद करने लगे. उसके घर पर पत्थराव करने लगे. जिसके बाद अजय राजपूत का भाई कुछ लोगों को लेकर अपने घर पहुचा तो आरोपी भाग गए. जिसके बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई.
इसके बाद आरोपी रात करीब 8 बजे कार और मोपेड फिर से अजय राजपूत के घर पहुंचे और मारपीट करने लगे. इस झगड़े के बीच अजय के पिता किसन राजपूत को चाकू लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया. इस बीच उनका पड़ौसी रामेश ढीमर बीच बचाव करने आया. तभी आरोपियों ने उसे चाकू मार दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.
इस वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की कार और मोपेड में आग लगा दी. वारदात को लेकर अजय राजपूत ने कहा कि पुलिस ने दोपहर में कुछ आरोपियों को पकड़ा था. जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया. जिसके बाद यह वारदात हुई.
बताया जा रहा है कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. इधर हत्या और आगजनी की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गई. इस मामले में सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने कहा कि कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



