गाली-गलौज करने से मना करने पर देर रात धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, सुबह गली में मिली 18 साल के युवक की लाश

Late night he was attacked with a sharp weapon and killed for refusing to abuse, the body of an 18 year old youth was found in the street in the morning

गाली-गलौज करने से मना करने पर देर रात धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, सुबह गली में मिली 18 साल के युवक की लाश

बेमेतरा : बेमेतरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सनकी युवक ने दूसरे 18 साल के देवराज वर्मा की हत्या कर दी. आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. लोगों ने जब युवक की लाश देखी तब इस वारदात का खुलासा हुआ और पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक संबलपुर चौकी के तेंदुआ गांव में सनकी युवक ने धारदार हथियार से हमला करते हुए युवक की हत्या कर दी. सनकी युवक ने गाली गलौच करने से मना करने पर देर रात इस इस वारदात को अंजाम दिया.
मृतक युवक के परिजनों ने सुबह गली में युवक की लाश देखी तब इस मामले का खुलासा हुआ. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को इसकी खबर दी गई. खबर के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस की टीम ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है और वे आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB