पिता को आया कॉल- आपकी बेटी बोर्ड एग्जाम के दो सब्जेक्ट में फेल सुनकर परिजनों ने दे दिए ठगों को इतने रुपए, फिर जो हुआ चौंका देगा आपको
The father got a call - on hearing that his daughter failed in two subjects of the board exam, the family gave so much money to the fraudsters, then what happened will shock you
दुर्ग : भिलाई में साइबर ठगों ने एक नया हथकंडा अपनाकर एक छात्रा के परिजनों से ठगी कर डाली. 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर एक ठग ने छात्रा के पिता से 6 हजार रुपये की ठगी कर ली. यह मामला रानीतरई थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति ने छात्रा के पिता को फोन कर कहा कि उनकी बेटी 10वीं बोर्ड परीक्षा में दो विषयों में फेल हो गई है. लेकिन अगर वे फ़ौरन पेमेंट कर दें. तो उसे पास कराया जा सकता है.
ठग की बातों में आकर परेशान पिता ने नजदीकी चॉइस सेंटर जाकर बताए गए अकाउंट में 6 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया. लेकिन पैसे ट्रांसफर होते ही आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर लिया. घटना की जानकारी होते ही परिजन रानीतरई थाने पहुंचे और वहां इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी इस तरह की संदिग्ध कॉल या परीक्षा में पास कराने के नाम पर मांगी गई रकम पर यकीन न करें. बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े परिणाम या पुनर्मूल्यांकन की जानकारी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल जरिए से ही हासिल करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



