डिप्टी कलेक्टर की कार और बाइक में जोरदार टक्कर, मोटर साइकिल सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, बाइक के उड़े परखच्चे, वाहन जप्त
Deputy Collector's car and bike collide violently, young man riding the motorcycle dies on the spot, bike shattered into pieces, vehicle seized
बालोद : बालोद जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है है. यहां डौंडी थाना क्षेत्र अंतरगर्त मर्चुरी के पास डिप्टी कलेक्टर की कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई. हादसे की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मामले में आगे की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अवारी निवासी दिलीप कुमार उइके बीजापुर में डिप्टी कलेक्टर हैं. अपने ममेरा भाई रतन लाल उइके और उनकी मां को डौंडी से इलाज करवाकर कार से वापस गांव लौट रहे थे. तभी भानुप्रतापपुर की तरफ से आ रहे ग्राम बोगर निवासी अलखराम गौर उम्र 30 साल की बाइक और कार में टक्कर हो गई. जिससे उसके परखच्चे उड़ गए.
यह हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर के बाद बाइक गाड़ी के सामने इंजिन के पास जाकर फंस गई थी. जिससे उसके परखच्चे उड़ गए. वहीं बाइक सवार युवक अलखराम गौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस दौरान मौके पर राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी. हादसे की खबर मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर की कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



