कोरियर के जरिए ऑनलाइन नशे का कारोबार, अर्न्तराज्यीय समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते फ्रीज, नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद

Online drug trade through courier five accused including inter state arrested bank accounts frozen cache of drugs recovered

कोरियर के जरिए ऑनलाइन नशे का कारोबार, अर्न्तराज्यीय समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते फ्रीज, नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद

दुर्ग : दुर्ग की पुलिस ने नशे के ऑनलाइन कारोबार से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लिया है. यह सभी कोरियर के जरिए ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग कर नशीली दवाइयां को बेचा करते थे. वहीं आरोपियों के खातों को भी दुर्ग पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है.
दरअसल दुर्ग पुलिस को लगातार खबर मिल रही थी कि नशे के सौदागर अब ऑनलाइन के जरिए नशीली दवाइयां बेच रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने पतासाजी और तलाश शुरु की. तो दुर्ग के ही रहने वाले हार्दिक भोई और दिलीप साहू का नाम सामने आया. जिनके पास से पूछताछ करने पर नशीली दवाइयां Alprazolam टेबलेट 1.P.0-5mg, Alzocel कुल 106 स्ट्रीप 1265 नग टेबलेट कुल कीमत 3868 रुपये एवं डैक्लोमाईन ट्रामाडोल, एसट्युमिनो फेन कैप्सूल 23 स्ट्रीप 184 नग टेबलेट कीमत 1564 रुप्ये जप्त किया गया.

जिसके बाद मुख्य आरोपी हार्दिक भोई से जब पूछताछ की गई. तो उसने बताया कि नशीली दवाइयां को आरोपी अपने मोबाइल नंबर मोबाईल नंबर 83493-15131 से ऑनलाइन पेमेंट कर मंगाता था. जिसके ट्रांजैक्शन का बैंक डिटेल भी दिया गया. कोरबा के रहने वाले भुवनेश्वर बरेठ के नाम से यह बैंक डिटेल था. जिसके बाद हार्दिक भोई के मोबाइल से नंबर का डिटेल और सीडीआर की जानकारी लेकर पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट नंबर पर ऑनलाइन पेमेंट करता है. जिसके बाद पटना के रहने वाले रविशंकर प्रसाद के अकाउंट नंबर पर वह पैसे भेज देता है. जिसके जरिए उसे अमेजॉन कोरियर के जरिए नशीली दवाई मिलती है. ऐसी शिव की टीम और थाना पादनापुर की टीम तत्काल बिहार के लिए रवाना हुई. जहां आरोपी रविशंकर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार का निवासी है और किशन यादव से करियर के जरिए उसे यह दवाइयां मिलती है. और लाखों रुपए की नशीली दवाइयां हार्दिक भाई और भुवनेश्वर परेड सहित दीपक साहू जैसे लोगों को सप्लाई की जाती है. जिसके बाद पुलिस ने ऑनलाइन पेमेंट करने वाले सभी अकाउंट को फ्रीज कर दिया है. तो वहीं अब इस गैंग के मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है.
उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि नरेन्द्र सिंह, प्र.आर. विजय शुक्ला, आरक्षक जी. रवि, नरेन्द्र सहारे, बालमुकुन्द, चित्र सेन, जावेद हुसैन खान एवं थाना पद्यनाभपुर से उप निरीक्षक एम.एल. देवांगन की सराहनीय भूमिका रही.
आरोपी -
01. हार्दिक भोई पिता अमर भोई, उम्र 23 साल, निवासी पचरी पारा दुर्ग, वार्ड 28 थाना सीटी कोतवाली दुर्ग
02. दिलिप साहू पिता पिलू राम साहू, उम्र 34 साल, निवासी कसारीडीह, वार्ड नं. 44, थाना पद्यनाभपुर
  03. दीपक साहू पिता रंजीत साहू, उम्र 28 साल, निवासी पंप हाउस वाल्मिकी निवास, चौकी सीएसईबी थाना सीटी कोतवाली कोरबा
04. भूनेश्वर बरेठ पिता दूज राम बरेठ, उम्र 26 साल, निवासी नेहरू नगर, थाना दीपिका, जिला कोरबा
 05. रविशंकर प्रसाद पिता स्व. बासो साव, उम्र 38 साल, निवासी पदमगली, बरीपथ, फारसी मंदिर बांझीपुर, पटना, बिहार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb