छत्तीसगढ़ में 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला शव, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Class 12 student commits suicide in Chhattisgarh, body found hanging from a noose, you will be shocked to know the reason
दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी के नाम से पहचाने जाने वाले भिलाई में 12वीं की एक छात्रा अंजली ने अपने घर में सिर्फ इसलिए फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली क्योंकि 12वीं के पेपर अच्छे नहीं गए थे.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 अप्रैल को दोपहर आनंद रोज की तरह नेहरु नगर ऑफिस ड्यूटी चले गए. इधर उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे रितेश को लेकर छोटी बेटी हिमांशी का चेकअप कराने हॉस्पिटल चली गई. वे लोग दोपहर 12 बजे घर से गए और सवा एक बजे वास आए तो देखा घर का दरवाजा बाहर से बंद है.
आनंद की वाइफ ने पीछे के रास्ते से किचन का दरवाजा खोला तो वो खुल गया. अंदर जाकर देखी तो कमरे में उनकी बेटी केबल के वायर के सहारे फंदे पर झूल रही थी. जब तक उसे नीचे उतारा गया, उसकी सांसें थम चुकी थी. उसे सुपेला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 5 अप्रैल को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
छत्तीसगढ़ के भिलाई में शिवा पब्लिक स्कूल मैत्री विहार में पढने वाली मृतिका छात्रा अंजली के पिता आनंद कराब CSEB नेहरु नगर में जेई हैं. परिजनों के मुताबिक एरिना 12वीं में एक बार फेल हो चुकी है. इस बार भी पेपर अच्छे नहीं गए, जिसे लेकर वह परेशान थी.
आनंद कराब ने बताया कि उनकी बेटी एरिना पढ़ने में काफी अच्छी थी. पहले वो हिंदी मीडियम से पढ़ रही थी. 10वीं में उसे इंग्लिश मीडियम स्कूल में डाला गया. उसने 10वीं में 89 प्रतिशत नंबर लाकर फर्स्ट क्लास पास किया. जैसे ही वो 11वीं में गई और उसने मैथ, फिजिक्स और केमेस्ट्री सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई शुरु की. लेकिन उसके नंबर कम आने लगे.
हालांकि 11वीं में जैसे ही उसने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय चुने. उसके अंक गिरने लगे और वह पढ़ाई में पिछड़ने लगी. अंजली रात दिन पढ़ाई करती थी, लेकिन उसे समझ में ही नहीं आता था. इसके चलते 11वीं में उसने 3 बार सप्लीमेंट्री दी और पास हुई. इसके बाद 12वीं में वह फेल हो गई.
उन्होंने कई बार समझाने की कोशिश की कि अगर विषय समझ में नहीं आ रहे हैं. तो विषय बदल लो या जितना समझ में आए उतना पढ़ो. लेकिन वह अपने कम नंबरों को लेकर लगातार तनाव में रहने लगी और कल दोपहर को उसने घर में रखे केबल वायर से फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. फिलहाल सुपेला थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया.
सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि खुदकुशी का कारण जानने के लिए वो परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं. अंजली के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला. जिससे खुदकुशी का कारण साफ हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



