बांस लेने गए ग्रामीण की नक्सलियों की IED की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, शरीर के उड़े चिथड़े, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

A villager who went to collect bamboo died a painful death after being hit by a Naxalite IED, his body was blown to pieces, sensation spread, police started investigating

बांस लेने गए ग्रामीण की नक्सलियों की IED की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, शरीर के उड़े चिथड़े, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बस्तर : बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पार IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई. धमाका इतना जोरदार था कि ग्रामीण के पैर समेत अन्य अंगों के चिथड़े उड़ गए. बताया जा रहा है कि माओवादियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से IED प्लांट किया था. लेकिन चपेट में युवक आ गया. यह मामला बीजापुर जिले के बारसूर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर बसे कोशलनार-2 गांव हैं. सोमवार को इसी गांव का रहने वाला मनारु अकाली उम्र 35 साल पहाड़ की तरफ बांस लेने के लिए गया हुआ था. लौटते समय एक पेड़ के नीचे ठहरने के लिए पहुंचा था. तभी धमाका हो गया. जब जोरदार धमाका हुआ. जिससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई.
धमाके की आवाज सुनकर जंगल-पहाड़ की तरफ मौजूद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे. जिन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. साथ ही मौके से शव उठाकर गांव लेकर आए. यह मामला बीजापुर जिले का है, लेकिन सरहदी थाना दंतेवाड़ा जिले के बारसूर का है.
बताया जा रहा है कि मृतक बांस लेने के लिए पहाड़ पर गया था. इसी दौरान वापसी के बीच वह नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईडी की चपेट में आ गया. यह पूरा मामला कौशलनार के पटेलपारा का है.
बीजापुर ASP चंद्रकांत गवर्णा ने कहा कि IED ब्लास्ट की जानकारी मिली है. ये नक्सलियों की कायराना करतूत है. मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI