एक कॉल ने ले ली जान, मोबाइल पर बात करने के दौरान डैम में गिरा, पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

A call claimed his life; a young man drowned while talking on his mobile phone, leaving his family inconsolable.

एक कॉल ने ले ली जान, मोबाइल पर बात करने के दौरान डैम में गिरा, पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

नारायणपुर : नारायणपुर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बिंजली डैम घूमने गये युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक अपने दोस्तों के साथ डैम पहुंचा था. इसी बीच उसके मोबाइल पर फोन आया. बात करते-करते युवक डैम में गिर गया और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना भरंडा क्षेत्र में 5 नवम्बर 2025 को करीब 3 से 3:30 बजे के बीच बिंजली डैम क्षेत्र में एक दुखद दुर्घटना हुई. मृतक कुमुद सोनानी पिता शंकर सोनानी उम्र 40 साल निवासी डीएमकेओ कालोनी कोंडागांव (वर्तमान पता नयापारा नारायणपुर) अपने कुछ साथियों के साथ बिंजली डैम घूमने गया था.
सभी डैम में नहाने के बाद साथ भोजन करने डेम किनारे बैठे थे. इसी दौरान कुमुद सोनानी के मोबाइल पर फोन आने से वह बातचीत करते हुए उठकर आगे बढ़ा और अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चला गया. जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरु किया गया. आज सुबह करीब 9:30 बजे युवक के शव को बरामद कर लिया गया. साथ ही थाना में मर्ग दर्ज कर जांच में लिया गया है. शव का पंचायतनामा और जरुरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
हादसे की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. साथ ही मृतक के दोस्तों से हादसे के बारे में पूछताछ की जा रही है. वहीं इस हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t