शादी के घर में मातम का मंजर, बारात में डांस कर रहीं महिलाओं सहित कांग्रेस जिला अध्यक्ष को कैप्सूल वाहन ने मारी ठोकर, 4 की हालत नाजुक

A scene of mourning erupts at a wedding venue, with women dancing in the wedding procession and the Congress district president struck by a capsule vehicle; four are in critical condition.

शादी के घर में मातम का मंजर, बारात में डांस कर रहीं महिलाओं सहित कांग्रेस जिला अध्यक्ष को कैप्सूल वाहन ने मारी ठोकर, 4 की हालत नाजुक

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है. इस घटना में बारात में डांस कर रहे सारंगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारा देवांगन सहित महिलाओं को कैप्सूल वाहन ने ठोकर मार दी. इस हादसे में 4 महिलाओं को चोट आई है. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. हालांकि राहत की बात रही कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष को चोट नहीं आई है. यह मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चाचा के बेटे की शादी का कार्यक्रम था. जिसमें सारंगढ़ से  रथू देवांगन के यहां बारात जांजगीर जिले के बिर्रा से घिवरा रोड के भाटापारा पहुंची थी. मेन रोड पर देर रात करीब 12 बजे बारात निकली. इसी दौरान बारात में डांस कर रहे लोगों को कैप्सूल वाहन ने ठोकर मार दी. टेंट के पास खड़ी चार महिलाओं को चोट आई है. अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें हल्की चोट आई है.
वहीं घायल महिलाओं में भूरी बाई उम्र 65 साल, राधिका देवांगन, रेधुका देवांगन उम्र 55 साल है. जिनका इलाज बिर्रा में ही चल रहा है. वहीं एक महिला उसा बाई देवांगन उम्र 53 साल के पैर पर चक्का चढ़ गया. जिससे उनकी हालत नाजुक होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है.
खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर चालक को थाने लाया गया. मेडिकल जांच में ड्राइवर का मेडिकल कराया गया पर शराब पीना नहीं पाया गया है.  हादसे के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB