अभनपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान पार्षद गब्बू ध्रुव से मारपीट, समर्थकों ने झांकी रोककर किया जमकर प्रदर्शन, CSP के आश्वासन के बाद खुला रास्ता
In Abhanpur, Councilor Gabbu Dhruva was assaulted during the Durga immersion; his supporters halted the procession and staged a strong protest, clearing the path only after receiving assurances from the CSP.
अभनपुर : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान वार्ड पार्षद गब्बू ध्रुव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के विरोध में पार्षद गब्बू ध्रुव और उनके समर्थक सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसके चलते दुर्गा विसर्जन के लिए जा रही झांकियां बीच रास्ते में रुक गईं. मौके पर बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे.
प्रदर्शन की खबर मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने पार्षद और उनके समर्थकों को समझाने का प्रयास किया. वहीं, वार्ड नम्बर 1 के पूर्व पार्षद निलेश सिन्हा भी प्रदर्शन में शामिल हुए.
CSP के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी तुलसीराम लेकाम भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पार्षद गब्बू ध्रुव और उनके समर्थकों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद पार्षद और उनके साथी सड़क से हटने के लिए राजी हो गए. इसके बाद रास्ता खुला और दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन झांकियां आगे रवाना हुईं. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



