सिगरेट पीने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर जानलेवा हमला, पुलिस ने फौरन नयापारा के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

A deadly attack was carried out after a man threatened to kill someone for refusing to smoke cigarettes. Police immediately arrested four accused from Nayapara.

सिगरेट पीने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर जानलेवा हमला, पुलिस ने फौरन नयापारा के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में सिगरेट पीने से मना करने पर कुछ युवकों ने जान से मारने की धमकी  देकर जानलेवा हमला कर दिया. वारदात के महज कुछ ही घंटों के भीतर गोलबाजार पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कील लगा लकड़ी का पटिया को भी जप्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 फ़रवरी 2026 के रात 11 बजे करीब प्रार्थी विनय कुमार सोनी जो अपने घर दुर्गा मंदिर के पास नयापारा गोलबाजार के बाहर खड़ा था. आरोपी शुभम बरोरे उर्फ सुब्बू, विष्णु उर्फ वंशू, पीयूष बरोरे एवं आर्य मिश्रा में एक द्वारा सिगरेट जलाकर पीने लगा. जिसे प्रार्थी द्वारा यहां मेरे घर की महिलाएं हैं. यहां सिगरेट मत पियो कहकर मना करने पर आरोपीगण द्वारा प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के, लात, ईंट और कील लगे लकड़ी के पटिया से मारपीट किया. जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आई.
इस रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरु की. मुखबिर से पुख्ता खबर मिलने के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 4 आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कील लगे लकड़ी के पटिया को जप्त किए गया.
गोलबाजार पुलिस ने सभी 4 आरोपीगण 01. शुभम बरोरे उर्फ सुब्बू पिता स्व मनोज बरोरे उम्र 19 साल पता दुर्गा चौक नयापारा, थाना गोलबाजार, रायपुर (छ.ग.) 02. विष्णु पुष्कर उर्फ वंशू पिता अरविंद पुष्कर उम्र 21 साल पता जागृति नगर बीरगांव, शिव मंदिर के पास, थाना उरला, रायपुर (छ.ग.) 03. आर्य मिश्रा पिता स्व दुर्गेश मिश्रा उम्र 21 साल पता फूल चौक, डॉ मिश्रा क्लीनिक के बाजू, थाना गोलबाजार, रायपुर (छ.ग.), 04. पीयूष बरोरे पिता स्व. मनोज बरोरे उम्र 23 साल पता नव दुर्गा चौक नयापारा, थाना गोलबाजार, रायपुर (छ.ग.) को गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्यवाही की गई.
गिरफ्तार आरोपी
शुभम बरोरे उर्फ सुब्बू पिता स्व मनोज बरोरे उम्र 19 साल पता दुर्गा चौक नयापारा, थाना गोलबाजार, रायपुर (छ.ग.)
विष्णु पुष्कर उर्फ वंशू पिता अरविंद पुष्कर उम्र 21 साल पता जागृति नगर बीरगांव, शिव मंदिर के पास, थाना उरला, रायपुर (छ.ग.)
आर्य मिश्रा पिता स्व दुर्गेश मिश्रा उम्र 21 साल पता फूल चौक, डॉ मिश्रा क्लीनिक के बाजू, थाना गोलबाजार, रायपुर (छ.ग.)
पीयूष बरोरे पिता स्व मनोज बरोरे उम्र 23 साल पता नव दुर्गा चौक नयापारा, थाना गोलबाजार, रायपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB