गुंडे के रोजाना की धमकियों से परेशान 10वीं की छात्रा ने कर ली खुदखुशी, पिता ने डर से नहीं भेजा स्कूल, घर पर लगाई फांसी, इलाके में पसरा सन्नाटा
Troubled by daily threats from goons 10th class student committed suicide father did not send her to school out of fear hanged herself at home silence spread in the area
धमतरी : धमतरी में 10वीं की एक छात्रा ने गुंडे की धमकी से तंग आकर फांसी लगा ली. दरअसल लोहरसी गांव की रहने वाली भाग्य श्री को एक सिरफिरे युवक ने 13 नवंबर को जान से मारने की धमकी दी थी. युवक ने भाग्य श्री के घर के बाहर आकर गाली-गलौज भी की.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के परसतराई गांव में 15 साल की दसवीं कक्षा की छात्रा भाग्यश्री साहू को एक शराबी लड़का परेशान किया करता था. घटना वाले दिन से पहले युवक ने घर के बाहर आकर धमकी भी दी थी.
दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी लड़के ने छात्रा के घर के बाहर हंगामा किया. छात्रा को जान से मारने की धमकी दी. गुंडे की धमकी से डरकर पिता ने बेटी को अगले दिन स्कूल नहीं भेजा. पिता जब घर लौटकर आए तो घर में बेटी का शव पड़ा था.
छात्रा की खुदकुशी की घटना से इलाके में सन्नाटा पसर गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई की बात कह रही है.
पुलिस ने बताया है कि बुधवार को शराबी युवक गाली गलौच करते हुए पीड़िता के घर के बाहर पहुंचा था. धमकी भरे लहजे में उसने कहा था कि अगर छात्रा स्कूल गई तो वो उसकी हत्या कर देगा. धमकी के डर से पिता ने गुरुवार को बेटी को स्कूल नहीं भेजा.
पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर छात्रा को युवक ने जान से मारने की धमकी क्यों दी. ये भी पता चला है कि युवक पहले भी छात्रा के घर आ चुका है. पुलिस जांच के सभी एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक से पूछताछ की जाएगी. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



