पूछताछ के बहाने थाने बुलाकर हेड कांस्टेबल पर थाने में किया अश्लील हरकत, पीड़िता ने की एसपी से शिकायत, प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

On the pretext of questioning the head constable was called to the police station and did obscene acts in the police station the victim complained to the SP the head constable attached the line

पूछताछ के बहाने थाने बुलाकर हेड कांस्टेबल पर थाने में किया अश्लील हरकत, पीड़िता ने की एसपी से शिकायत, प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर एक युवती ने पूछताछ के बहाने थाने बुलाकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है. इस गंभीर शिकायत पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एसपी भावना गुप्ता ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है. इस मामले की जांच अब एक राजपत्रित अधिकारी के जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पीड़िता का कहना है कि उसने क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी. जिस पर कार्रवाई के लिए उसे मरवाही थाने बुलाया गया. थाने में प्रधान आरक्षक दिलीप बंजारे ने उसे सुनसान कमरे में ले जाकर अश्लील हरकतें की. जब युवती ने इसका विरोध किया. तो प्रधान आरक्षक ने आरोपित युवक के पक्ष में रिपोर्ट बनाने की धमकी दी.
युवती ने यह बात थाना प्रभारी को भी बताई. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. थाने में कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी भावना गुप्ता के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई. एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया और जांच के लिए एक राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किया.
वहीं, पीड़िता का आरोप है कि एसपी से शिकायत के बाद प्रधान आरक्षक उसे रोजाना फोन कर धमकी और अश्लील बातें करता है. इस पर युवती ने आइजी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद आइजी ने इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb