रजिस्ट्रार के पदों में पदोन्नति नहीं दिए जाने से नाराज उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिकों की आज 15 नवम्बर को रायपुर में होगी महापंचायत
Angered by not being given promotion to the posts of Registrar a Mahapanchayat of clerks working in the Higher Education Department will be held in Raipur today on 15th November
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्मित होने के बाद से आज तक लिपिकों के पदोन्नति नियमों में संशोधन की प्रक्रिया नहीं किया गया है. और नियमानुसार रजिस्ट्रार के पदों में पदोन्नति नहीं दिया जा रहा है. जबकि 1000 से ज्यादा तादाद वाले सभी महाविद्यालयों में रजिस्ट्रार के पद स्वीकृत करने का प्रावधान है. लेकिन प्रदेश में सिर्फ चुनिंदा महाविद्यालयों में ही रजिस्ट्रार का पद सृजित है. जिससे प्रदेश के सभी उच्च शिक्षा लिपिक सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 1 तक की सेवा से ही सेवानिवृत होते जा रहे हैं. उन्हें राजपत्रित अधिकारी के श्रेणी में आने का मौका ही नहीं मिल रहा है.
अनुकंपा से नियुक्त कर्मचारियों की टाइपिंग परीक्षा लंबित है. जिससे ज्यादातर अनुकंपा से नियुक्त कर्मचारियों की परीक्षा अवधि समाप्ति संबंधी समस्या निर्मित है. जिसके फलस्वरुप पिछले दिनों उच्च शिक्षा विभाग के सभी लिपिकों के द्वारा विभागीय संघ का पंजीयन कराया गया और प्रांत स्तर की आमसभा की बैठक 15 नवम्बर 2024 को शासकीय राधाबाई कन्या महाविद्यालय रायपुर भाटागांव बस स्टैंड के पास दोपहर 1 बजे आहूत की जा रही है. जिसमें प्रदेश के सभी लिपिक उक्त महाकुंभ में इकठ्ठा होकर विभागीय विसंगतियों के बारे में शासन प्रशासन के सामने योजनाबद्ध तरीके से अपनी मांग और अन्य बिंदुओं में विचार मंथन कर रणनीति बनाई जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



