बदमाशों के हौसले बुलंद, मां दुर्गा पंडाल के दो पंडा बाबा पर ताबड़तोड़ हमला, नाबालिग चाकुबाज गिरफ्तार, रायपुर में लेनदेन को लेकर चाकूबाजी, आरोपी फरार
Violent attack on two Panda Baba of Maa Durga pandal minor knifeman arrested stabbing over transaction in Raipur accused absconding
राजधानी रायपुर के लिली चौक में फिर चाकू बाजी, लेनदेन को लेकर चाकू से ताबड़तोड़ वार
रायपुर : रायपुर में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना सामने आई है. आजाद चौक थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश में चाकू मारकर बुरी तरीके से घायल कर दिया दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात 10:30 बजे के आसपास पीड़ित सोहेल अहमद उर्फ़ सूफ़ी निवासी ईदगाहभाटा रात के वक़्त नेहरुनगर जा रहा था
लिली चौक पुरानी बस्ती रोड के पास लवली सेलून के सामने में शुभम् धीवर और तुषार जायसवाल निवासी मंगल बाजार से सूफी की मुलाकात हुई. सूफी ने अपने पुराने ₹5000/ का लेनदेन को लेकर शुभम और तुषार से बातचीत की. इसी बात पर शुभम ने पैसा नहीं लौटाने की बात कर सूफी से लड़ाई और विवाद करने लगा. जिसमें शुभम् ने अपने पास पीछे रखे चाकू को निकालकर सूफी पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया. इसमें घायल की गर्दन और हाथ में ताबड़तोड़ वार किया और घटना स्थल से भाग गया. उसको आसपास खड़े लोगों ने एम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया. अभी घायल का इलाज जारी है.
पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी शिवम धीवर और तुषार जयसवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. जिसमें शुभम, सोहेल उर्फ सूफी को चाकू से हमला करते हुए दिख रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बदमाशों के हौसले बुलंद, मां दुर्गा पंडाल के दो पंडा बाबा पर ताबड़तोड़ हमला
धमतरी : धमतरी शहर के रामपुर वार्ड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो युवक दुर्गा पंडाल में पहुंचे और पंडा शुभम यादव पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर मौके से फरार हो गए और थोड़ी ही देर बाद आरोपियों ने हिमांशु साहू नाम के युवक पर भी हमला किया और भागने की फिराक में थे तभी कुछ युवकों ने हमलावर पर काबू पाते हुए उन्हें पकड़ा और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया.
घायलों को फौरन ज़िला अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां हिमांशु साहू को नाजुक हालत में ज़िला अस्पताल धमतरी से रायपुर रिफर कर दिया गया. वहीं शुभम यादव का इलाज ज़िला अस्पताल में किया जा रहा है.
रामपुर वार्ड के युवाओं ने बताया कि आरोपी पहले भी एक युवक पर चाकू से हमला कर चुका है. और वह आपराधिक प्रवृत्ति का बन चुका है. जिससे इलाके में हमेशा दहशत रहती है.
बहरहाल वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. हालांकि पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद लोग थोड़ी राहत भी महसूस कर रहे हैं. लेकिन रोज़ाना शहर में इस तरह की वारदातों ने शहर के लोगों को जरुर परेशान कर रखा है. इस मामले में थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि घटना का आरोपी नाबालिग है, जिसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



