अवैध शराब और कपड़ा दूकान में चोरी के मामलों में नवापारा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Navapara police arrested three accused in cases of theft in illegal liquor and cloth shop know the whole matter

अवैध शराब और कपड़ा दूकान में चोरी के मामलों में नवापारा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

गोबरा नवापारा : गोबरा नवापारा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया. वहीं अवैध शराब बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.
32 पौवा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी मुताबिक गुरुवार को थाना क्षेत्र ग्राम छाटा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक युवक थैले में अवैध तरीके से शराब रखने की खबर मिली थी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को घेराबंदी उससे पूछताछ की गई. जिसमें उसने अपना नाम रामभरोसा सोनवानी पिता स्व मानसिंग सोनवानी उम्र 48 साल निवासी घोंट बताया. आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास थैले में 32 पौवा देशी शराब पाया गया. पूछताछ में कोई वैध कागजात लायसेंस नहीं होना पाया गया पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर आरोपी रामभरोसा के खिलाफ धारा 34(2)-स्ब्ळ आबकारी एक्ट जुर्म कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई.
चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
इसी तरह दूसरे मामले में गोबरा नवापारा थाना में मजहर खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि राजिम पुल स्थित कपडा दुकान में 25 अगस्त 2024 को दुकान के पीछे का टीन चादर को तोड़कर 52 नग जींस, 8 नग चड्डा, 5 नग लोवर, 10 नग टी शर्ट को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.
इस शिकायत के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई. पतासाजी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कुश उर्फ छोटकु निषाद पिता परमेश्वर निषाद उम्र 21 साल निवासी लटर्रा पारा और आलोक साहनी पिता स्व अमर साहनी उम्र 21 साल निवासी साहनी पारा नवापारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें दोनों आरोपियों ने चोरी को अंजाम देना कबुल किया. साथ ही आरोपियों के कब्जे से जींस, पैंट, शर्ट, लोअर को जब्त कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb