कांग्रेस जन पर दर्ज एफआईआर के विरोध में शहर के गांधी मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का किया पुतला दहन, डीजीपी को सौंपा ज्ञापन
In protest against the FIR lodged against Congress workers effigies of the state Chief Minister and Home Minister were burnt at Gandhi Maidan in the city and a memorandum was submitted to the DGP
मुख्यमंत्री के पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झुमा झटकी
गरियाबंद/मैनपुर : कांग्रेस द्वारा शांतिपूर्ण आन्दोलन के दौरान भाजपा के इशारे पर लाठीजार्च के विरोध में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस मैनपुर द्वारा शाम 5 बजे हमर मैनपुर चौक से भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैण्ड मैनपुर में छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पुतला दहन किया.
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला दहन को लेकर जमकर झुमाझटकी हुई बारिश के बावजूद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे.
इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि भाजपा सरकार डरी हुई है और कांग्रेस कार्यकर्ता जो शांतीपूर्ण आन्दोलन कर रहे थे उन पर भाजपा के इशारे पर लाठी चार्ज किया गया है. पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है लगातार अपराधिक घटनाए बढ़ गई. भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को नही सम्भाल पा रही है और बेवजह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को परेशान किया जा रहा है. दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही किया जा रहा है. जिसका हम विरोध करते हैं.
ब्लाक कांग्रेस सचिव गैदु यादव ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा से नही डरने वाली है. हमारे नेता कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को गिरफतार किया गया है. लगातार कांग्रेस कार्यकताओं को परेशान किया जा रहा है.
यादव ने कहा आज कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया. हमारा आन्दोलन आगे भी जारी रहेगा.
आदिवासी कांग्रेस के गरियाबंद जिला अध्यक्ष खेदु नेगी ने कहा भाजपा सरकार आठ महिने में ही प्रदेश को नही सम्भाल पा रही है .भाजपाई दृष्टीदोष का शिकार हो गए हैं. उन्हे आम आदमी की परेशानी दिखाई नही पड़ रही है. सत्ता के मद में भाजपाई जन सरोकार को भूल बैठे हैं. प्रदेश में लगातार हत्या,बलत्कार,छेड़-छाड़ अपहरण की घटना बढ़ रही हैं. अन्तराज्यीय गैंग स्टार राज्य में पैर पसार रहे हैं, भाजपा सरकार मुखदर्शक बनी हुई है,
इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गैदु यादव, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदु नेगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेेश, एन एस यु आई अध्यक्ष सोनु यादव, महिला काग्रेस अध्यक्ष प्रिंयका कपिल, सेवादल अध्यक्ष अशोक दुबे, युवा कांग्रेस नेता तनवीर राजपूत, शाहीद मेमन, खेलन साहू, दुलेन्द्र नेगी, डोमार साहू, नेहाल नेताम, गजेन्द्र यादव, कमार विकास अभीकरण के सदस्य पीलेश्वर सोरी, बृजसोनवानी, लोकनाथ साहू, थानु पटेल, इमतियाज मेमन, थानसु दिवान, देवेन्द्र पटेल, चेतन सोनवानी, भोलेश ध्रुव, पारेश्वर नेगी, पवन जगत, रामभरोसा, रामसिंह नागेश सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दुर्ग : भिलाई तीन में कांग्रेसजनों के धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज करने और डेढ़ सौ से ज्यादा कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने के मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. शाम को इस घटना के विरोध में दुर्ग शहर जिला काँग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पटेल चौक पर काँग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला भी फूंका.
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोककर हंगामा किये जाने की घटना के बाद से कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने भिलाई तीन थाना घेराव की चेतावनी दी थी. धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया. जिसमें कई कांग्रेस नेताओं को चोट लगी है. इसी मामले को लेकर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग से मुलाकात कर कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा.
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, निगम सभापति राजेश यादव, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, अनूप वर्मा, गौरव उमरे मौजूद रहे.
शाम को दुर्ग के पटेल चौक पर इस पूरे घटनाक्रम के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका गया. इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, आरएन वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, आनंद कपूर ताम्रकार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, अनूप वर्मा, शशांक सन्नी साहू, ब्रजमोहन तिवारी, एनी पीटर, मीना पॉल, मोहित वालदे, ललित ढीमर, निखिल खिचारिया, अनूप चंदनिया, अश्वनी जांगड़े, मीना मानिकपुरी, सरिता ताम्रकार, गौरव उमरे, आदित्य नारंग, हरीश साहू, सुनीत घोष, राहुल गोस्वामी, संतोष सोनी, शिशिरकांत कसार, प्रीतम देशमुख, लक्ष्मण चंदानिया, चिराग शर्मा, इंदरपाल सिंग भाटिया, केडी देवांगन सहित काँग्रेसजन मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
धमतरी : दुर्ग भिलाई में प्रशासन द्वारा किये गए दमनात्मक लाठीचार्ज को लेकर और 150 से ज्यादा कांग्रेस जन पर दर्ज एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस धमतरी ने शहर के गांधी मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन के समय पुलिस बल ने रोकने का भी प्रयास किया. जिसमे कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच झुमाझटकी भी हुई. वही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इस कार्यक्रम में शरद लोहाना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, विजय देवांगन महापौर नगर निगम धमतरी, मोहन लालवानी पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, नीशू चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, आकाश गोलछा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस शहर, घनश्याम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण, राजा देवांगन अध्यक्ष एनएसयूआई धमतरी, राजेश ठाकुर, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे,एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय,प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, महेंद्र छाबड़ा, मनोज कंदोई, ममता रॉय, गंगा यादव, राकेश धोत्रे,शरीक रईस खान, बंशी कन्नोजे, मुकेश जैन,शीनू, दीपक सोनकर, केंद्र कुमार पेनदरिया, राजेश पांडे, अजय वर्मा, योगेश शर्मा, गजानंद रजक, तिलक सोनकर अंबिका सिन्हा, जय श्रीवास्तव, नोमेश सिन्हा, वतंजली गोस्वामी, रुद्रा साहू, विप्लव राव, तेज प्रताप साहू, सुदीप सिन्हा, स्वयं सोनकर, मोहम्मद वसीम खिलची, शेख सोहेल आदि मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बिलासपुर : पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने एक बयान में कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ राज्य जहां डबल इंजन की सरकार है. फिर भी राज्य को नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रोग्राम का हिस्सा नहीं बनाया गया और इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी देने से परहेज़ किया. आख़िर क्यों ? कुछ राज्यों को दो दो इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी दिया और छत्तीसगढ़ को ठेंगा दिखाया. क्या हमारे पास योग्यता की कमी है या हमारी इक्षा शक्ति कमजोर है क्या कारण है कि मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकास की इस महत्वपूर्ण कड़ी से नहीं जोड़ा ?
केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से सिर्फ़ लेना जानती है. हमारे संसाधनों का उपयोग पूरे देश में किया जा रहा है. यहां की अमीर धरती से कोयला, लोहा, मां और अन्य महत्वपूर्ण खनिज बाहर जा रहा है. एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान है. और सबसे ज्यादा कोयला यहां से बाहर जाता है और एक अच्छा औद्योगिक वातावरण प्रदेश में है. सभी साधन और संसाधन उपलब्ध है बिजली, पानी और रॉ मटेरियल सब उपलब्ध है और योग्यता में भी प्रदेश पीछे नहीं है. फिर भी छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने बाद जनता को अपेक्षा थी कि कोई अच्छा काम होगा. लेकिन जनता को धोखा ही मिल रहा है. और इशारे से चलने वाली सरकार इस मोर्चे पर भी विफल दिखाई दे रही है. यहां से संसाधन बाहर कैसे जाएँगे बस यही मकसद केंद्र की सरकार का रहता है. आज छत्तीसगढ़ वासी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं. पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल और उत्तराखंड जैसे राज्यों को इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी मिला और राज्य को आगे आने का अवसर मिला. लेकिन यहाँ के युवाओं के लिए सिर्फ़ निराश ही किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



