भागवत कथा से सोने की जेवरात चोरी के मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, 8 महिला समेत नौ आरोपियों को धरदबोचा, पति-पत्नी भी शामिल

Police got success in the case of theft of gold jewelery from Bhagwat Katha arrested nine accused including 8 women husband and wife also included

भागवत कथा से सोने की जेवरात चोरी के मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, 8 महिला समेत नौ आरोपियों को धरदबोचा, पति-पत्नी भी शामिल

सरगुजा/लखनपुर : सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत स्थित स्वयंभू शिव मंदिर प्रांगण में 27 सितंबर को श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था. इसमें काफी तादाद में महिलाएं कथा सुनने पहुंची थीं. प्रसाद वितरण के दौरान 5 महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र किसी ने पार कर दिया.
इस रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी. सीसीटीवी फुटेज से मिले सबूत के आधार पर लखनपुर पुलिस ने जांजगीर-चांपा जिले के पति-पत्नी के अलावा 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके कब्जे से 2 कार भी जब्त किया गया है.
दरअसल 27 सितंबर की शाम मंदिर प्रांगण में आयोजित भागवत कथा सुनने महिलाएं गई थी. कथा समापन के बाद प्रसाद वितरण के दौरान भीड़ में खुशबू साहू, निर्मला वर्मा, परमेश्वरी साहू, संतोषी देवी और किरण अग्रवाल के गले से सोने के चेन और मंगलसूत्र अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था.
इस मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही महिलाओं के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया.
इसमें 2 संदेही महिलाओं की खबर मुखबिर के जरिए पुलिस को मिली. इस पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाने तलब किया. उन्होंने पूछताछ में अपने अन्य साथियों का नाम भी बताते हुए चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देना कबुल किया.
पुलिस टीम ने इस वारदात में शामिल जांजगीर-चांपा जिले के पीपर सक्ती निवासी रेणु धमदे पति महादेव उम्र 45 साल, मंजू बाई पति कन्हैयालाल उम्र 47 साल, हसीना बाई पति नारायण उम्र 60 साल, चिरैया पति अजय कुमार पुरहो उम्र 37 साल, सुनीता बाई पति उत्तम कुमार उम्र 42 साल, उत्तम कुमार पिता राजीव राय उम्र 45 साल, संजू बाई पति नंदलाल उम्र 50 साल और 2 अन्य को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
आरेापियों के पास से दो कार भी जब्त किया गया है. चोरी किए गए जेवरात को आरोपियों ने बेच दिया था.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अश्विनी सिंह, प्रधान रक्षक रवि सिंह, प्रवीण चंद्र तिवारी, गणेश कदम, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, जितेंद्र सांडिल्य, उमाशंकर साहू, जानकी राजवाड़े, महिला आरक्षक मनिता तिग्गा व प्रियंका शामिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb