इनाम देने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतराज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 8 महिलाओं समेत 14 आरोपी गिरफ्तार
Police busted an inter state fraud gang that cheated on the pretext of giving a reward 14 accused including 8 women arrested
बलौदाबाजार : पिछले दिनों जिले के लवन थानांतर्गत ईनाम देने का झांसा देकर आरोपियों द्वारा महिलाओ को निशाना बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया था.
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता चंद्र कुमार वर्मा द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 अक्टूबर की दोपहर 12:30 बजे उसकी पत्नी घर में अकेली थी. तब दो अज्ञात महिला घर में आई एवं घर में अगर कोई चांदी, सोना का टूटा हुआ गहना हो तो उसे हम लोग उसका फोटो खींचकर हमारी कंपनी से प्रचार करवाएंगे और आपको गहना वापस कर कंपनी की तरफ से कुछ इनाम भी देंगे. ऐसा बोलने से मेरी पत्नी द्वारा सोना, चांदी के जेवरात और चांदी का सिक्का अज्ञात दोनों महिलाओं को दे दिया गया. यह सब सामान लेकर दोनों महिलाएं चली गई. लेकिन गहने वापस करने नहीं आई. बाद में पता चला कि गांव के ही एक अन्य घर में भी कुछ दिन पहले उक्त महिलाओं द्वारा इसी तरह से ठगी कर सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए थे. इधर शिकायत पर थाना लवन ने बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया.

इस मामले में थाना लवन, साइबर सेल एवं सिटी सर्विलांस की पुलिस टीम द्वारा लगातार छानबीन और बारीकी से जांच करते हुए सूने घरों में जाकर महिलाओं से बात करते हुए उन्हें इनाम देने का लालच देकर सोने चांदी के जेवरों की ठगी करने वाले एक अंतराज्यीय गिरोह का पता लगाया.
पुलिस टीम द्वारा तत्काल इस गिरोह के सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. जिसमें आरोपियों द्वारा जिले में महिलाओं से ठगी कर सोने चांदी के जेवर ठगी करना कबुल किया गया. इस अंतराज्यीय गिरोह द्वारा थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत कुल 6 सिलसिलेवार ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया. पुलिस को इस अंतराज्यीय ठगी करने वाले गिरोह के 8 महिला सदस्यों और 6 पुरुष सदस्यों कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



