अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, दर्दनाक सड़क हादसे में नन की मौके पर ही मौत, चार ननों की हालत नाजुक, अस्पताल में चल रहा इलाज

A speeding car went out of control and overturned; a nun died on the spot in the tragic road accident, while four other nuns are in critical condition and undergoing treatment at a hospital.

अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, दर्दनाक सड़क हादसे में नन की मौके पर ही मौत, चार ननों की हालत नाजुक, अस्पताल में चल रहा इलाज

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बिलासपुर के सेंट जोसेफ स्कूल की कार के धरमजयगढ़ के पास अनियंत्रित होकर पलटी खा जाने से एक नन की मौत हो गई. चार नन समेत पांच महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई. कार के चालक को भी गहरी चोटें आई हैं. सभी घायलों का धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पुलिस ने बताया कि बिलासपुर से यह कार सुबह करीब छह बजे अंबिकापुर के लिए निकली थी. धरमजयगढ़ के पास अनियंत्रित होकर पलटने की घटना सुबह करीब 10 बजे की है. इसमें 78 साल की नन अग्नेस डेविड की मौके पर ही मौत हो गई. अग्नेस डेविड सेंट जोसेफ स्कूल की टीचर थीं और रिटायर होने के बाद स्कूल परिसर में ही रह रही थीं। स्कूल में अकाउंट्स का काम देख रही थीं.
उनके साथ संडनिल पिता सेबेस्टिन उम्र 43 साल निवासी तारबाहर, बिनियालन फिलिप उम्र 76 साल, जसिन्ता उम्र 30 साल और सेलैस्टिन टोप्पो भी थीं, जो गंभीर रूप से घायल हुई हैं. एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल है. ड्राइवर नवल चंद्राकर पिता हरीशचंद्र चंद्राकर उम्र 36 साल को भी गहरी चोटें आई हैं. पांचों महिलाओं को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है. सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb