छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, घर से अपहरण की कोशिश नाकाम, शोर मचाने पर हॉकी-डंडों से बेरहमी से पीटा
Deadly attack on BJP leader's son in Chhattisgarh, kidnapping attempt from home failed, brutally beaten with hockey sticks for making noise
भिलाई : भिलाई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां भाजपा नेता के बेटे का अपहरण करने की कोशिश की गई. अपहरण नाकाम होने पर आरोपियों ने हॉकी और डंडों से उसे बुरी तरह पीट दिया. गंभीर रुप से घायल उत्कर्ष को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे भाजपा नेता और पूर्व पार्षद रॉबर्ट कामिल के बेटे उत्कर्ष एंथनी अपने घर के बाहर बैठे थे. तभी अनीश उड़िया नामक युवक चार गाड़ियों में 10-12 लोगों के साथ वहां पहुंचा. उन्होंने आते ही गाली-गलौज शुरु कर दी और उत्कर्ष को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की. उत्कर्ष ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई. जिससे आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके.
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपहरण करने में नाकाम होने के बाद आरोपियों ने हॉकी, रॉड और डंडों से उत्कर्ष पर हमला कर दिया. शोर सुनकर मोहल्ले के लोग और उनके पिता रॉबर्ट कामिल बाहर आए. रॉबर्ट कामिल ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को खबर किया. पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए.
इस हमले में उत्कर्ष के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं. डायल 112 की टीम ने घायल को सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक है. लेकिन स्थिर बताई जा रही है.
भिलाई नगर कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है.
बता दें कि बेमेतरा में विधायक पर पेट्रोल बम से हमला: बीते सोमवार को बेमेतरा के चारभाठा गांव में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में विधायक पर जानलेवा हमला हुआ था. विधायक दीपेश साहू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. इसी दौरान किसी ने मंच पर मौजूद विधायक पर किसी ने पेट्रोल बम फेंककर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की. जो वहां मौजूद दूसरे युवक को लग गया. इस घटना में युवक को सिर में गंभीर चोट आई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



