रेप के इरादे से महिला प्रिंसिपल को छूने वाला सहायक शिक्षक विष्णु शर्मा सस्पेंड, महिला हेडमास्टर के गंभीर आरोप के बाद FIR दर्ज, आरोपी फरार

Assistant teacher Vishnu Sharma, who touched the female principal with the intention of rape, suspended, FIR registered after serious allegation by female headmaster, accused absconding.

रेप के इरादे से महिला प्रिंसिपल को छूने वाला सहायक शिक्षक विष्णु शर्मा सस्पेंड, महिला हेडमास्टर के गंभीर आरोप के बाद FIR दर्ज, आरोपी फरार

राजनांदगांव : महिला प्रधान पाठक से छेड़खानी करने वाले सहायक शिक्षक विष्णु शर्मा को निलंबित कर दिया गया है. शिक्षक विष्णु शर्मा के खिलाफ 30 जनवरी को तुमड़ीबोड़ थाने में छेड़खानी की शिकायत दर्ज हुई है। इसके बाद शिक्षा विभाग के संभागीय कार्यालय से विष्णु शर्मा को निलंबित करने का आदेश जारी हुआ है.
शिक्षक विष्णु डोंगरगांव ब्लॉक के दीवानभेड़ी स्कूल में पदस्थ है. वहीं छग शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है. जिस पर ब्लाक की एक महिला प्रधान पाठक ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. शिक्षक द्वारा प्रधान पाठक को निलंबित करवा देने की भी धमकी दी गई. पीड़िता की शिकायत पर तुमड़ीबोड़ थाने में 30 जनवरी कोएफआईआर दर्ज किया गया है. आरोपी फरार है. अब तक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
पीड़िता ने कहा कि शुरु से ही आरोपी टीचर की नीयत मेरे प्रति ठीक नहीं रही है. विदाई कार्यक्रम में भी मेरे हाथ को बुरी तरह टच किया गया. इसकी शिकायत उन्होंने प्रिंसिपल मैडम और उच्च अधिकारियों से की थी. लेकिन शिकायत को नजरअंदाज किया गया. इसके बाद लगा आगे ऐसी हरकत नहीं होगी. लेकिन 25 सितंबर 2025 को शिक्षक चंदा मांगने आए थे. इस दौरान उन्होंने मेरे हाथ पकड़ा और कमर पर हाथ रखा. विरोध करने पर बदनाम करने और जॉब छुड़वा देने की धमकी दी. उसके बाद से वे मेरे पीछा करने लगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI