मंदिर जा रहे स्कूटी सवार का बिगड़ा बैलेंस, नाली में गिरने से 16 वर्षीय लड़के की मौत, दूसरा घायल, हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद

A scooty rider going to the temple lost his balance, a 16-year-old boy died after falling into a drain, another injured, the accident was captured on CCTV camera

मंदिर जा रहे स्कूटी सवार का बिगड़ा बैलेंस, नाली में गिरने से 16 वर्षीय लड़के की मौत, दूसरा घायल, हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद

दुर्ग/भिलाई : सुपेला क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब रास्ते में एक आवारा कुत्ता सामने आ गया. जिसे बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों युवक सड़क किनारे नाले में जा गिरे. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा घायल हो गया. सुपेला पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक करीब रात 10 बजे सुपेला थाना क्षेत्र के पांच रस्ता स्थित लकड़ी टाल के पास शंकरपारा सुपेला निवासी रौनक दुबे उम्र 16 साल अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी में सवार होकर मंदिर का ताला बंद करने जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्ताार स्कूटी एक कुत्ते से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चला रहे रौनक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में जा गिरा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद कुछ स्थानीय युवक मदद के लिए दौड़ते हैं और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सुपेला पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB