पुरानी रंजिश में खुनी वारदात, धमतरी का मुजगहन हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 बदमाश भेजे गए जेल, चाकू और डंडा जब्त

Bloody incident stemming from an old feud: 3 more suspects arrested in the Mujgahan murder case in Dhamtari; a total of 7 individuals have now been sent to jail, with knives and sticks seized.

पुरानी रंजिश में खुनी वारदात, धमतरी का मुजगहन हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 बदमाश भेजे गए जेल, चाकू और डंडा जब्त

धमतरी/अर्जुनी : पुरानी रंजिश में दीपांशु साहू की हत्या के मामले में अर्जुनी पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 21 अक्टूबर की रात मुजगहन में चाकू और डंडे से किए गए हमले में दीपांशु की मौत हो गई थी. जबकि विकास साहू घायल है. इससे पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी. अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जा चुके हैं. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्प्रिंगदार चाकू, बांस का डंडा और वारदात में इस्तेमाल कपड़े जब्त किए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मुजगहन निवासी प्रार्थी ऐकेश्वर साहू की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:20 से 10:30 बजे के बीच पुरानी रंजिश के चलते रत्नाबांधा और पंचवटी कॉलोनी के कुछ युवकों ने सुदामा साहू के घर के सामने मुख्य मार्ग पर दीपांशु साहू और विकास साहू के साथ मारपीट की. इस दौरान डंडे और धारदार चाकू से हमला कर दिया.
हमले में दीपांशु साहू गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल विकास साहू का इलाज जारी है.
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल एक स्टील का स्प्रिंगदार चाकू, बांस का डंडा और वारदात में इस्तेमाल कपड़े विधिवत जब्त किए गए हैं. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है.
फ़िलहाल गिरफ्तार आरोपी
शंकर नागरची पिता पुनीत नागरची उम्र 19 साल निवासी ग्राम रत्नाबांधा, थाना सिटी कोतवाली धमतरी
तामेश्वर नागरची उर्फ मोनू पिता दिनेश नागरची उम्र 19 साल निवासी रत्नाबांधा, गौराचौरा के पास, थाना सिटी कोतवाली धमतरी
धनेश्वर नागरची पिता पुनीत नागरची उम्र 22 साल निवासी ग्राम रत्नाबांधा, थाना सिटी कोतवाली धमतरी
पहले गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम
फनेश्वर नेताम पिता रोहत नेताम उम्र 18 साल
रितेश नेताम पिता रोहित नेताम उम्र 22 साल
लिलेश उर्फ लिलेश्वर नेताम पिता प्रदीप नेताम उम्र 20 साल
नोहर यादव उर्फ काला पिता परस राम यादव उम्र 23 साल
चारों आरोपी रत्नाबांधा, जिला धमतरी छत्तीसगढ़ निवासी
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb