रायपुर में चाकूबाजी से सनसनी, 6 युवकों ने रूपांशों यादव पर 6-7 बार चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल में भर्ती, बदमाश फरार, तलाश जारी
Stabbing incident causes a stir in Raipur; 6 youths launched a fierce attack on Rupanshu Yadav, stabbing him 6–7 times. The victim has been admitted to the hospital, while the assailants have fled; a search is underway.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है. कुशालपुर पेट्रोल पंप के पास 5 से 6 युवकों ने रूपांशों यादव नाम के युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक पर 6 से 7 बार चाकू से वार किया. जिससे उसके सीने, कंधे, पैर और कमर के नीचे गंभीर चोटें आई हैं. घायल युवक को इलाज के लिए गायत्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना डी.डी. नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. हमले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल हमले की वजह साफ नहीं हो सकी है और आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए.
कुशालपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ हमला
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात 11 बजे रायपुर के कुशालपुर पेट्रोल पंप के पास डगनिया पानी टंकी के पास का रहने वाले रूपांशों यादव पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया. हमले में 5 से 6 युवक शामिल थे. आरोपियों ने युवक पर चाकू से कई वार किया और मौके से फरार हो गए. वारदात के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. युवक को नाजुक हालत में इलाज के लिए गायत्री हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
सीने और कंधे समेत कई जगह चोटें
हमले में रूपांशों यादव के शरीर पर कई जगह चाकू से चोटें आई हैं. जानकारी के मुताबिक उसके सीने, कंधे, पैर और कमर के नीचे वार किए गए. गंभीर रूप से घायल युवक को गायत्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल की पहचान डगनिया पानी टंकी निवासी रूपांशों यादव के रूप में हुई है. उसकी हालत और इलाज को लेकर डिटेल जानकारी सामने आना बाकी है.
हमले की वजह अभी साफ नहीं
फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपियों ने युवक पर हमला क्यों किया. वारदात के पीछे पुरानी रंजिश, विवाद या कोई दूसरी वजह थी. इसकी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस जांच के बाद ही हमले की वजह साफ हो सकेगी.
डी.डी. नगर पुलिस जांच में जुटी
घटना डी.डी. नगर थाना क्षेत्र की है. वारदात के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. राजधानी में हुई इस चाकूबाजी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. अब पुलिस की जांच के बाद ही आरोपियों की पहचान, हमले की वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



