तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, सड़क पर उतरे ग्रामीण, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर उठाई ओवरब्रिज की मांग
A speeding car struck with great force, resulting in the tragic deaths of two young men; villagers took to the streets, blocked the road, and demanded the construction of an overbridge.
कांकेर : छत्तीसगढ़ में दशहरे का पावन पर्व कई परिवारों के लिए मातम में बदल गया. त्योहार की खुशियों के बीच आई इन दुखद खबरों से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है. कांकेर बाईपास मार्ग पर देर रात कार की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. लगातार हो रही दुर्घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया और हादसों पर रोक लगाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठाई. यह मामला कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नंदनमारा इलाके का है
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र के नांदनमारा गांव में बाईपास सड़क पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो स्थानीय युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों मृतक नंदनमारा गांव के ही रहने वाले थे. इस अचानक हुए हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश का माहौल बन गया है.
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बाईपास पर किया चक्काजाम
कांकेर में हुए हादसे के खिलाफ बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी तादाद में महिलाओं और बच्चों सहित ग्रामीणों ने नंदनमारा के पास बाइपास मार्ग पर जोरदार चक्काजाम कर दिया. इस प्रदर्शन की वजह से मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. ग्रामीण अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर सड़क पर डटे रहे.
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें और प्रशासन की मौजूदगी
चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों की मांग है कि इस बाइपास मार्ग पर फौरन स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं. ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके.
प्रदर्शन की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. अधिकारी लगातार ग्रामीणों को समझाने और मनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



