घर से कोचिंग के लिए निकला पूर्व पार्षद का इकलौता बेटा, मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम

The only son of a former councillor left home for coaching, committed suicide by jumping in front of a goods train, body found on railway track, uproar among family members

घर से कोचिंग के लिए निकला पूर्व पार्षद का  इकलौता बेटा, मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम

बालोद/गुंडरदेही : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पूर्व पार्षद टीकाराम निषाद के 19 साल के बेटे खुमेस निषाद ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली. फिलहाल आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. यह पूरा मामला मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बघमरा के वार्ड क्रमांक-1 में रहने वाला  खुमेस निषाद शुक्रवार को करीब 11.15 बजे रोज की तरह कोचिंग क्लास के लिए घर से निकला था. गुंडरदेही रेलवे स्टेशन और चैनगंज फाटक के बीच खुमेस ने मालगाड़ी के सामने अचानक छलांग लगा दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. लोको पायलट ने फौरन स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी. खबर मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.
मृतक खुमेस, बघमरा वार्ड क्रमांक-1 निवासी पूर्व पार्षद टीकाराम उर्फ टीकू निषाद का  इकलौता बेटा था. हाल ही में उसने 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी और कंप्यूटर कोर्स कर रहा था. घर वाले उसे पढ़ाई में अच्छा और व्यवहार में सौम्य बताते हैं. उसकी खुदकुशी ने परिवार और मोहल्ले को सदमे में डाल दिया है.
गुंडरदेही थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि फिलहाल खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो पी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. सोशल मीडिया या मोबाइल फोन की जांच से मामले की कड़ियाँ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB