सब-स्टेशन के पास मर्डर, चाकू गोदकर दोस्त लापता, इधर टैक्सी बुक कर चालक का अपहरण, जंगल में युवक को छोड़कर गाड़ी लेकर बदमाश फरार
Murder near the sub-station, friend missing after being stabbed, here the driver was kidnapped after booking a taxi, the miscreant left the youth in the forest and fled with the car
सब-स्टेशन के पास मर्डर, चाकू गोदकर दोस्त लापता
कोरबा : कोरबा जिला में बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के मोंगरा बस्ती में युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई. परिजनों ने बताया कि मृतक घर से दोपहर में बस्ती में ही रहने वाले मनोज बक्कल के साथ निकाला था. जिसकी तलाश की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मोंगरा बस्ती के भुसड़ीपारा सब-स्टेशन के पास युवक की खून से सनी लाश मिली. वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को खबर दी. जिसके बाद डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस पहुंची. शव पर चोट के गहरे निशान मिले हैं. प्रारंभिक जांच में युवक की चाकू गोदकर हत्या किया जाना सामने आया है. फिलहाल मौके पर डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम पहुंच गई है. पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
अयोध्यापुरी-जैलगांव निवासी अश्वनी पाठक उर्फ पिंटू उम्र 40 साल शुक्रवार दोपहर बस्ती में रहने वाले मनजोद बक्कल के साथ निकला था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
टैक्सी बुक कर चालक का अपहरण, जंगल में युवक को छोड़कर गाड़ी लेकर बदमाश फरार
कोरबा : कोरबा में एक टैक्सी चालक का अपहरण करने की घटना सामने आई है. अंकुश यादव उम्र 29 साल ने चांपा से कोरबा तक टैक्सी बुक की थी. जब वे उरगा थाना क्षेत्र के बरपाली के पास पहुंचे. तो आरोपियों ने गाड़ी रोककर मोबाइल लूट लिया और बंदूक की नोक पर चालक को किडनैप कर लिया. इसके बाद आरोपियों ने चालक को जंगल में छोड़ दिया और टैक्सी लेकर फरार हो गए.
अंकुश यादव ने बताया कि चार लोग चांपा वाहन स्टैंड पर आए और कोरबा जाने के लिए 1500 में वाहन बुक कराया. वो वह चांपा से कोरबा के लिए चारों को लेकर निकला. बरपाली के पास एक युवक उल्टी करने के नाम पर गाड़ी से उतरा. अचानक से पीछे से एक युवक ने चाकू चालक के गले पर लगा दिया. उसके बाद एक ने बंदूक लगा दी और उसे उतारकर पीछे सीट पर लेकर बैठ गए. पहले मोबाइल लूट लिया और सीधे गाड़ी भगाते हुए बांगो थाना से करीब 9 किलोमीटर दूर लेकर जंगल में छोड़कर भाग गए. चालक किसी तरह लिफ्ट लेकर बांगो थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी.
अंकुश ने बताया कि पहले चहेरे पर कुछ नंही बांधे थे बांगो के पास सभी ने चेहरे पर कपड़ा बांध लिया. शिकायत के बाद बांगो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपी टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं. जहां टोल प्लाजा पर पैसा देने के बाद कार लेकर फरार हो गए. पुलिस ने जांच शुरु कर दी है और आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



