फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने ग्राहकों के लोन की किस्त का किया गबन, 3 आरोपी गिरफ्तार, कई आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Finance company employees embezzled loan installments of customers 3 accused arrested many accused absconding police engaged in search

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने ग्राहकों के लोन की किस्त का किया गबन, 3 आरोपी गिरफ्तार, कई आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

जांजगीर चाम्पा : फायनेंस कंपनी में काम करने के दौरान लोन की किस्त वसूल कर कंपनी में जमा न कर लाखों रुपए की गड़बड़ी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी नीरुपति बंजारा मैनेजर स्पंदन इसफुर्ती फाइनेंस लिमिटेड जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसफुर्ती फाइनेंस बैंक में पूर्व में कार्यरत कर्मचारी के द्वारा बैंक के ग्राहकों के लोन की किस्त की रकम कुल 2,74,240/ रुपये को बैंक में जमा ना कर खुद गबन कर लिए हैं.
इस रिपोर्ट पर अदालत के हुक्म पर आरोपीयो के खिलाफ जुर्म कायम कर मामला जांच में लिए गया.. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार पटेल, आशीष चौहान और सूरज चौहान को पकड़ा.
जिन्हें हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ करने पर जुर्म कबुल किए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया. मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक सत्यम चौहान, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा.
आरोपी
जितेंद्र पटेल निवासी लवन, बलौदाबाजार
आशीष चौहान निवासी कुटेला गांव सारंगढ़
सूरज चौहान निवासी लोहरिन डीपा महासमुंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb