सड़क पर धारदार हथियार से कत्ल, मौके पर ही मौत, दूध देने निकले बुजुर्ग की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Murder committed on the street using a sharp-edged weapon; victim died on the spot. An elderly man was killed while out to deliver milk, creating an atmosphere of panic in the area; police are searching for the absconding accused.
रायपुर/बलौदाबाजार : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या से सनसनी फैल गई. ग्राम गैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर 65 साल के बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर राही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 5 बजे 65 साल के बुजुर्ग केजराम ध्रुव पिता ढेलसिंह ध्रुव दूध देने ग्राम गैंदा की तरफ निकले थे. बताया जा रहा है कि गैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर अज्ञात हमलावर ने केजराम ध्रुव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
खबर मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
हत्यारे की तलाश तेज
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं. पुलिस वारदात की वजह पता लगा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



