मोटर साइकल और एक्टिवा स्कूटी में जबरदस्त टक्कर, सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल व्यापारी की मौत, हादसा सीसीटीवी में रिकार्ड, जांच में जुटी पुलिस
Massive collision between a motorcycle and an Activa scooter a businessman seriously injured in the road accident dies the accident was recorded in CCTV police started investigating
बिलासपुर/सीपत : मेन रोड सीपत एचडीआईएफसी बैंक के पास 14 सितम्बर दोपहर 1 बजे के करीब स्वाती इलेक्ट्रानिक्स के संचालक सतीष गुप्ता एक्टिवा स्कूटी नम्बर CG10 AX 4764 से निजी काम के लिए सीपत बस्ती जा रहे थे कि उसी समय हीरो मोटर साइकल नम्बर CG10 AV 0412 सवार युवक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी को चलाते हुए सतीष गुप्ता को जबरजस्त ठोकर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. जिसके बाद उनके परिजनों ने उन्हे निजी वाहन में अपोलो अस्पताल ले गए. चेकअप के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया.l जिसके बाद उनके परिजनों ने श्रीमंगला बिलासपुर अस्पताल ले गए. 15 सितम्बर को उनकी हालत को देखते हुए उन्हे घर ले जाने की सलाह दी. 15 सितम्बर को दोपहर करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना 14 सितंबर शनिवार दोपहर 1 बजे के करीब घटी. जिसमें बाइक सवार युवक ने स्कूटी सवार सतीष गुप्ता को जबरजस्त ठोकर मार दिया. इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की पहचान संजय रत्नाकर पिता महेश रत्नाकर उम्र 24 साल और अमन सोनवानी पिता सुशील सोनवानी उम्र 20 साल के रुप में की गई. दोनों नवाडीह चौक सीपत की तरफ सामान लेने जा रहे थे. वहीं स्कूटी पर सवार सतीश गुप्ता पिता रामखिलावन गुप्ता उम्र 58 साल जो स्वाती इलेक्ट्रॉनिक शॉप सीपत के संचालक हैं.l अपने निजी काम से सीपत बस्ती की तरफ निकले थे कि एचडीएफसी बैंक पास सड़क पार करते वक़्त जैसे ही सतीश गुप्ता ने सड़क पार की. लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया.
इस हादसे के बाद सतीश गुप्ता को नाजुक हालत में अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहां मरीज की हालत को देखते हुए उन्हें श्रीमंगला हॉस्पिटल रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी हालत यथावत बनी रही. डॉक्टर ने परिजनों को सलाह दिया कि इन्हें घर ले जाए. इसके बाद उनके परिजनों ने घर ले आए. जहा इनकी मौत हो गई. हादसे के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आई है. जिसमें सतीश गुप्ता सड़क पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जबकि तेज गति से आ रही बाइक स्कूटी से टकरा रही है. घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस घटना से पूरे सीपत के गुप्ता समाज के अलावा व्यापारी गण स्तब्ध है. घटना की जानकारी सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज करा आगे की कार्यवाही जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



