7 वर्षीय मासूम बच्ची का रेप के बाद मर्डर, ग्रामीणों ने किया पुलिस चौक का घेराव, दो पत्नियों का पति अजय गिरफ्तार, डॉग स्क्वाड ‘बाघा’ ने किया कमाल
7-year-old innocent girl raped and murdered; villagers surround police outpost; Ajay—a man with two wives—arrested; police dog ‘Bagha’ plays a crucial role.
कोरबा : रजगामार इलाके से 19 अक्टूबर को लापता हुई 7 साल की मासूम भव्या जोशी हत्याकांड के कातिल को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मासूम के साथ हुई इस बर्बरता ने जहां पूरी इंसानियत को झकझोर दिया. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए पूरी ताकत झोंकी और 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया।.
संकटमोचक बना पुलिस डॉग ‘बाघा’, कातिल के सीधे घर तक जा पहुंचा
इस पूरे अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस के खोजी डॉग ‘बाघा’ ने कमाल की भूमिका निभाई. गुरुवार को जब मरघट की झाड़ियों में मासूम का शव अर्धनग्न हालत में बरामद हुआ. तो पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, थाना प्रभारी युवराज तिवारी और चौकी प्रभारी विनोद सिंह दल-बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर डट गए.
मौके से मिले सुरागों को सूंघते हुए जांबाज डॉग ‘बाघा’ ने कातिल का पीछा करना शुरू किया. बाघा सीधे रावणभाठा (रजगामार) स्थित एक संदिग्ध मकान के भीतर जा घुसा. उस वक्त घर में सिर्फ एक महिला मौजूद थी. जबकि संदिग्ध वहां से फरार था. बाघा के इस अचूक और सटीक इनपुट ने पुलिस को जीत की चाबी दे दी.
चक्रव्यूह रचकर नराधम को दबोचा. मनोवैज्ञानिक पूछताछ में कबूला गुनाह
बाघा से मिले पुख्ता इशारे के बाद पुलिस अधिकारियों ने अपनी रणनीति बदली और फरार संदेही को घेरने के लिए जाल बिछाया. पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान उम्र 42 साल को हिरासत में ले लिया. पुलिस के कड़े और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से उसने मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर बेरहमी से हत्या करने का अपना घिनौना गुनाह कबूल कर लिया.
उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने राजगामार पुलिस चौकी का घेराव कर दिया. बड़ी तादाद में महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल हुईं. उन्होंने बच्ची के हत्यारे को फांसी देने के नारे लगाए और आरोपित को सामने लाने की मांग की.
हवस का दरिंदा: दो शादियां और रजगामार में छिपी थी नीचता
पुलिस जांच में आरोपी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान मूल रूप से सेक्टर-5 बालको नगर का निवासी है. जहां उसकी पहली पत्नी रहती है. उसने रजगामार के रावणभाठा मोहल्ले में एक दूसरी महिला को भी पत्नी बनाकर रखा था. जिससे मिलने वह अक्सर आता रहता था. घटना के दिन (19 अक्टूबर) भी वह अपनी दूसरी पत्नी के पास आया था. इसी दौरान रास्ते में अकेली जा रही मासूम भव्या को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



