चाय वाले के नाम बैंक में अकाउंट खोल करोड़ों का ट्रांजैक्शन, दो कथित पत्रकारों के खिलाफ 1 करोड़ 65 की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, आरोपी फरार

Transactions worth crores of rupees were opened in the name of a tea seller in the bank a case of fraud of Rs 1 crore 65 has been registered against two alleged journalists

चाय वाले के नाम बैंक में अकाउंट खोल करोड़ों का ट्रांजैक्शन, दो कथित पत्रकारों के खिलाफ 1 करोड़ 65 की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, आरोपी फरार

दुर्ग : दो कथित पत्रकारों के खिलाफ 1 करोड़ 65 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. जिसमे दो पत्रकारों ने चाय बचने वाले एक शख्स व उसके साथी के नाम पर फर्जी तरीके से खाता खुलवाकर डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली. इस मामले में पुलिस ने भिलाई के दो कथित पत्रकारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के दो पत्रकारों ने मिलकर सरकारी योजनाओं का फायदा दिलवाने का झांसा देकर चाय वाले और उसके साथी का अलग-अलग बैंक एकाउंट खुलवाया. और उसमें 80 और 85 लाख यानी 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया. इस मामले की शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है.
वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि इंदिरा नगर गदा चौक सुपेला भिलाई निवासी धीरज महतो पिता मिथलेश महतो उम्र 22 साल और पुरानी बस्ती रावणभाटा निवासी मुकेश तांडी दोनों दोस्त है. दोनों ने शिकायत की है कि वह जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य अस्पताल के पास चाय गुमटी चलाता है. इनकी पहचान गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा से थी. 2023 में गोविंदा चौहान और उसके साथी रविकांत मिश्रा ने दोनों से कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का फायदा दिला देगा. इसके लिए दोनों को बैंक एकाउंट खोलाना पड़ेगा. सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के चक्कर में आकर आईडीएफसी बैंक में दोनों ने खाता खुलवा लिया.
इस बीच गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा ने कहा कि दोनों को बैंक खाता और एटीएम देना पड़ेगा. क्योंकि बैंक खाता को सिस्टम में अपडेट करना होगा. इसके बाद धीरज और मुकेश दोनों का बैंक एकाउंट डिटेल और एटीएम दे दिया.
धीरज और मुकेश ने अपने बैंक खाता में मोबाइल नम्बर को अपडेट करा दिया कुछ दिन बीत गए. लेकिन गोविंदा और रविकांत ने बैंक खाता और एटीएम नहीं लौटाया. धीरज महतो और उसका दोस्त जब भी अपना एटीएम मांगते तो वे टालमटोल करते थे. इसके बाद दोनों को शक हुआ और बैंक पहुंच गए. एकाउंट के बारे में बैंक प्रबंधन से जानकारी लेने पर पता चला कि उनके खातों ने लाखों रुपए लेनदेन किया जा रहा है. इसके कारण मुंबई ब्रांच ने बैंक एकाउंट को होल्ड कर दिया है.
यह सुनकर दोनों को होश उड़ गए. इसके बाद धीरज और मुकेश के खाते में हुए ट्रांजेक्शन से बता चला कि गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा दोनों के खातों से कुल 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया है. गोविंदा के खाते में 80 लाख और रविकांत मिश्रा के खाते में 85 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है.
इसके बाद दोनों ही प्रार्थियों ने सुपेला थाने में पहुंचकर दोनों तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ लिखित में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आनंद फाइनेंस में जांच की तो पता चला कि दोनों ही पीड़ितों की शिकायत सही है. जिसके बाद पुलिस ने दोनो के साथ साथ कथित पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. तो वहीं दोनों ही आरोपी फिलहाल फरार हो चुके हैं.
आपको बता दे की लगातार पिछले कुछ सालों से महादेव ऑनलाइन एप के जरिए खातों को किराए में लेकर इसी तरह लाखों करोड़ों के ट्रांजैक्शन किया जा रहे हैं. पुलिस को शक है कि दोनों ही तथाकथित पत्रकार गोविंद चौहान और रविकांत मिश्रा महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े हैं और उन्होंने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के ही लिए करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन किया है. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है.
एसीसीयू और सुपेला पुलिस ने धीरज महतो और मुकेश तांडी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया है. वो लोग महादेव सट्टा एप का संचालन कर रहे थे. जिसका लेनदेन उनके खाते में हो रहा था. पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके साथ मिलकर कथित पत्रकार रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान भी यह काम करते हैं. उनके खाते से लेनदेन उन्हीं दोनों के द्वारा किया जा रहा है. पुलिस ने रवि और गोविंदा चौहान सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) और 61 (2) के तहत मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपी फरार हैं.
सुपेला पुलिस ने कथित पत्रकार गोविंद चौहान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है. पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि गोविंदा ने मई 2013 से साल 2017 तक उसका शारिक शोषण किया. पीड़िता ने बताया कि गोविंदा उसे काफी समय पहले से जानता था. वो किराय के मकान में रहती थी. मई 2013 में रात को गेविंद उसके घर आया. पीने के लिए पानी मांगा. जैसे ही वो पानी लेने अंदर गई वो भी अंदर घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद उसने उससे शादी करने का वादा किया. शादी का वादा कर वो उसका 5 सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा. जब उसने शादी के लिए जोर दिया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद पीड़िता ने सुपेला थाने में मामला दर्ज कराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb