मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 12 लोगों से 70 लाख की धोखाधड़ी, पिता-पुत्र गिरफ्तार, एक आरोपी अरुण फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Fraud in the name of getting a job in the ministry, 70 lakh fraud from 12 people, father-son arrested, one accused Arun absconding, police engaged in search
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंजोरा पुलिस चौकी ने मंत्रालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 70 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने के आरोप में एक पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. इस धोखाधड़ी में शामिल एक और आरोपी अभी फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी संतराम देशमुख पिता स्व धन्नू लाल देशमुख उम्र 54 साल ग्राम चिरवार थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ.ग.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 जुलाई 2022 को आरोपी भेषराम देशमुख के सरकारी स्टाफ क्वार्टर वेटनरी कालेज ग्राम अंजोरा चौकी अंजोरा जिला दुर्ग (छ.ग.) में आरोपीगण मेषराम देशमुख, रविकांत देशमुख अपने सांथी अरुण मेश्राम निवासी राजनांदगांव के साथ मिलकर मंत्रालय में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से छल कपट और बेईमानीपूर्वक 5,00,000 रूपये लेकर नौकरी न लगाकर धोखाधड़ी करने और अन्य लोगों से भी इसी तरह नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की.
इस मामले पर पुलिस ने अपराध कमांक 363/2025 धारा 420,34 भादवि का जुर्म दर्ज किया. और मामला जांच में लिया. जांच के दौरान अन्य प्रार्थी लोमश देशमुख हेमंत कुमार साहू द्वारा उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम से नगदी और ऑनलाइन स्थानांतरण से रकम लेकर नौकरी नहीं लगाकर धोखाधड़ी करने की लिखित शिकायत दी.
प्रार्थी व गवाहों और आवेदकों का बयान दर्ज कर संबंधित दस्तावेज, ऑनलाइन स्थानांतरण रकम का स्टेटमेंट जप्त कर आरोपियों की पतासाजी कर 6 सितम्बर 2025 को आरोपी भेषराम और उसके बेटे रविकांत देशमुख को बस स्टैंड दुर्ग से पकड़कर पूछताछ किया गया. जिनके द्वारा अरुण मेश्राम निवासी राजनांदगांव के साथ मिलकर नौकरी लगाने के नाम पर करीब 70,00,000 रुपये की धोखाधड़ी करना कबूल किया गया. जिसमें आरोपी अरुण मेश्राम की पतासाजी की गई जो फरार है.
गिरफ्तार पिता पुत्र द्वारा धोखाधड़ी से बंटवारे में अपने हिस्से में मिली रकम करीब 20,00,000/- रुपये में से ग्राम कुथरेल में 12,00,000/- रुपये का प्लाट और बचे पैसों को पिता पुत्र द्वारा खर्च करना बताया गया. जिससे संबंधित दस्तावेज जप्त कर आरोपियों को 6 सितम्बर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया.
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अंजोरा सउनि संतोष कुमार साहू व प्र.आर. सूरज पांडेय राकेश सिंह, आर. टोमन देशमुख, बृजमोहन सिंह, योगेश चंद्राकर की अहम भूमिका रही.
बरामद संपत्ति
धोखाधडी से मिली रकम से 12 लाख रुपये में खरीदे गए प्लाट की रजिस्ट्री पेपर, बैंक पासबुक और डायरी
आरोपी
01. भेषराम देशमुख पिता स्व. रतन लाल देशमुख उम्र 62 साल
02. रविकांत देशमुख पिता भेषराम देशमुख उम्र 32 साल
दोनों निवासी ग्राम चिरचार थाना अर्जुन्दा जिला-बालोद वर्तमान वेटनरी कालेज कैंपस क्वार्टर नंबर एफ-4 अंजोरा चौकी अंजोरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



