10वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, किचन में लटका मिला शव, परिवार सन्न, गांव में पसरा मातम, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

10th class student hanged himself at home, body found hanging in the kitchen, family stunned, mourning spread in the village, reason unknown, police engaged in investigation

10वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, किचन में लटका मिला शव, परिवार सन्न, गांव में पसरा मातम, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़ - छुईखदान - गंडई : नगर पंचायत गंडई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां कबीर साहेब वार्ड-1 में रहने वाले एक 17 साल के छात्र ने अपने ही घर के भीतर एक खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जान दे दी. 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का शव घर के किचन में फांसी पर लटका मिला. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है और पूरा इलाका स्तब्ध है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार 9 जुलाई को 10वीं कक्षा का छात्र डोमेश साहू पिता संतोष साहू उम्र 17 साल घर में अकेला था. उसने पहले घर के मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद किया और फिर किचन में जाकर एक तौलिये के सहारे पंखे से फांसी लगा ली.
इस दर्दनाक घटना का खुलासा तब हुआ जब डोमेश का बड़ा भाई घर लौटा. उसने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है. उसने कई बार आवाज दी. लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उसका मन आशंकित हो उठा. उसने घबराकर किचन की खिड़की से अंदर झांककर देखा। तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. अंदर उसका छोटा भाई डोमेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था.
बताया जा रहा है कि मृतक की बुधवार को 10वीं पूरक परीक्षा थी. उसमें भाग नहीं लिया था.खबर के बाद पुलिस जांच में जुटी है. देर शाम तक पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
पुलिस के मुताबिक खुदकुशी की वजह फिलहाल अज्ञात है. मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. पुलिस परिवार के सदस्यों और दोस्तों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर डोमेश ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB